facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

Soybean Crushing: सोया खली निर्यात घटने से सोयाबीन की पेराई भी सुस्त पड़ी

Advertisement

Soybean: चालू तेल वर्ष के दिसंबर महीने में सोयाबीन की पेराई में करीब 28 फीसदी गिरावट आई है। इसकी वजह दिसंबर महीने में सोया खली का निर्यात घटकर आधे के करीब पहुंचना है।

Last Updated- January 29, 2024 | 9:27 PM IST
Soybean

Soybean Crushing: चालू तेल वर्ष 2023-24 (अक्टूबर से सितंबर) के तीसरे महीने दिसंबर में सोयाबीन की पेराई सुस्त पड़ गई है। दिसंबर महीने में सालाना और मासिक दोनों आधार पर सोयाबीन की पेराई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह वैश्विक बाजार में सोया खली की निर्यात मांग कमजोर पड़ना है।

दिसंबर में सोयाबीन की पेराई 28 फीसदी घटी

चालू तेल वर्ष के दिसंबर महीने में सोयाबीन की पेराई में बड़ी गिरावट आई है। सोयाबीन उद्योग के प्रमुख संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर महीने में 9 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई, जो पिछले साल के समान महीने में हुई 12.50 लाख टन पेराई से 28 फीसदी कम है। साथ ही यह चालू तेल वर्ष के नवंबर महीने में हुई 12 लाख टन पेराई से 25 फीसदी कम है।

चालू तेल वर्ष में 120 लाख टन सोयाबीन की पेराई होने का अनुमान

दिसंबर में आई इस गिरावट से चालू तेल वर्ष के शुरुआती 3 महीनों में सोयाबीन की कुल पेराई में भी कमी दर्ज की गई है। शुरुआती दो महीने अक्टूबर-नवंबर में सोयाबीन पेराई 9 फीसदी बढ़कर 23.50 लाख टन दर्ज की गई थी। लेकिन अक्टूबर-दिसंबर में पेराई 4.4 फीसदी घटकर 32.50 लाख टन रह गई। हालांकि सोपा के मुताबिक चालू तेल वर्ष में 120 लाख टन सोयाबीन की पेराई होने का अनुमान है, जो पिछले तेल वर्ष में हुई 115 लाख टन पेराई से 5.75 फीसदी अधिक है।

Also read: OMC ने 2.67 अरब लीटर एथनॉल सप्लाई के लिए जारी किया दूसरा टेंडर

सोया खली का निर्यात घटा

सोपा के अनुसार चालू तेल वर्ष के दिसंबर महीने में सोया खली का निर्यात घटकर करीब आधा रह गया। चालू तेल वर्ष के दिसंबर में 1.25 लाख टन सोया खली का निर्यात हुआ, जबकि पिछले तेल वर्ष के इसी महीने में यह आंकड़ा 2.38 लाख टन था।

चालू तेल वर्ष के नवंबर महीने में 2.07 लाख टन की तुलना में भी दिसंबर में सोया खली के निर्यात में 82 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। चालू तेल वर्ष के पहले तीन महीने में सोया खली का कुल निर्यात 4 लाख टन रहा, जो पिछली समान अवधि के निर्यात 4.19 लाख टन से कम है।

खरीदार देशों को भारतीय सोया खली महंगी पड़ रही

कमोडिटी विशेषज्ञ इंद्रजीत पॉल ने बताया कि देश में खाद्य तेलों का आयात काफी बढ़ गया है। साथ ही वैश्विक बाजार में भारतीय सोया खली की मांग सुस्त पड़ी गई। इसकी वजह भारतीय सोया खली के खरीदार खासकर वियतनाम व ईरान द्वारा अर्जेंटीना, ब्राजील व अन्य देशों से खली खरीदने को तरजीह देना है क्योंकि भारतीय सोया खली उन्हें महंगी पड़ रही है। सोया खली की निर्यात मांग सुस्त पड़ने के कारण देश में सोयाबीन की पेराई में कमी आई है।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 6:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement