facebookmetapixel
Advertisement
Medicine Price Update: रेबीज रोधी दवा महंगी, डायबिटीज-HIV समेत 39 दवाओं की नई कीमतें तयभारत ने जहाज पर हमले को बताया चिंताजनक, 11 भारतीय नाविकों में से एक लापताराम मंदिर मामले में संघ ने जताई पीड़ा, कहा- दोबारा न हो ऐसी चूक; विपक्ष ने घेराहोर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद, क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानिए पूरी तस्वीरITR Filing 2026: खेती की जमीन बेची तो टैक्स लगेगा या नहीं? जानें नियम और बचावEditorial: कम शुल्क से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, भारत को चाहिए स्थायी आयात सुधारहोर्मुज संकट से आगे: भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा कैसे कर रहा है मजबूत?‘सतलुज’ विवाद से पंजाब की चुनावी राजनीति में क्या आएगा बड़ा बदलाव?एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का जीएमपी मजबूत, निवेशक कर रहे वैल्यू  की तलाशPage Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और बढ़ती मांग से ग्रोथ तेज; टारगेट प्राइस ₹48,000 तक

Soyabean Price : सरसों के दबाव में सोयाबीन के भाव भी लुढ़के

Advertisement

सरसों की नई आवक के समय इंदौर मंडी में सोयाबीन के दाम 5,700 रुपये क्विंटल थे, जो गिरकर 5,500 रुपये क्विंटल रह गए हैं।

Last Updated- March 13, 2023 | 5:05 PM IST
Soybean prices also fell under the pressure of mustard

सरसों की कीमतों में लगातार गिरावट का असर सोयाबीन की कीमतों पर भी पड़ रहा है। नई सरसों की आवक के बाद सोयाबीन की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। जानकारों के मुताबिक आगे सोयाबीन की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

200 रुपये सस्ता हुआ सोयाबीन

ओरिगो कमोडिटीज में सीनियर मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) इंद्रजीत पॉल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि करीब 20 दिन पहले से सरसों की नई आवक आना शुरू हो गई थी। रिकॉर्ड उत्पादन के कारण सरसों के दाम लगातार गिरकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के करीब आ गए हैं।

सरसों की कीमतों में भारी गिरावट का असर सोयाबीन की कीमतों में सुस्ती के रूप में दिख रहा है। सरसों की नई आवक के समय इंदौर मंडी में सोयाबीन के दाम 5,700 रुपये क्विंटल थे, जो गिरकर 5,500 रुपये क्विंटल रह गए हैं।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते हैं कि सरसों की कीमतों में तेज गिरावट से सरसों में भी मंदी का माहौल बन ही रहा है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेल सस्ते होने से भी सोयाबीन के दाम घटने को बल मिला है। घरेलू बाजार में बड़ी मात्रा में खाद्य तेलों का आयात होने से भी सोयाबीन सस्ता हुआ है।

यह भी पढ़ें : खाद्य तेल, तिलहन कीमतों में बीते सप्ताह रहा चौतरफा गिरावट का रुख

5,200 रुपये तक गिर सकते हैं सोयाबीन के भाव

गुप्ता कहते हैं कि फिलहाल सोयाबीन के भाव सुधरने की संभावना नहीं दिख रही है, बल्कि सोयाबीन के भाव एक बार गिरकर 5,200 रुपये क्विंटल तक जा सकते हैं। पॉल ने कहा कि इस माह और अगले महीने सरसों की आवक का दबाव रहने वाला है। जिससे सरसों के दाम नरम रहेंगे।

इसका असर सोयाबीन की कीमतों पर भी दिखेगा। छोटी अवधि में सरसों के दाम घटकर 5,300 रुपये क्विंटल तक जा सकते हैं। सरसों की आवक का दबाव खत्म होने के बाद ही सोयाबीन की कीमतों में तेजी की संभावना है।

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement