facebookmetapixel
Advertisement
Yes Bank का ₹16,000 करोड़ जुटाने का प्लान, बोर्ड ने इक्विटी और डेट इश्यू को दी मंजूरीभारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 762.8 अरब डॉलर पर पहुंचा, GDP के मुकाबले बढ़ा बोझसरकार ने हटाई डीजल-पेट्रोल खरीद पर लगी रोक, कम​र्शियल खरीदारों को राहत8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2, 2.5 और 3 होने पर कितनी बढ़ेगी लेवल 1 से 7 तक के कर्मचारियों की सैलरी और HRA?दिल्ली में बिजली की डिमांड के टूटे सारे रिकॉर्ड, क्या 9,000 मेगावॉट तक जाएगी डिमांडमहिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लान

खरीफ फसलों की बोआई ने 11 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान अपनी तेज गति बनाए रखी

Advertisement

विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य और पश्चिम भारत में मॉनसून के तेजी से बढ़ने के साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में कपास और सोयाबीन की बोआई बढ़ सकती है।

Last Updated- July 14, 2025 | 10:42 PM IST
Agriculture

खरीफ फसलों की बोआई ने 11 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान अपनी तेज गति बनाए रखी जबकि खरीफ में सोयाबीन और कपास की फसल की बोआई में बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में गिरावट आई। कारोबारियों के अनुसार किसानों को फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिलने के कारण सोयाबीन का रकबा घट सकता है।

इसका कारण यह है कि किसानों को खाद्य तेलों के अनियमित आयात के कारण वाजिब मूल्य मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इंदौर स्थित सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसओपीए) को बाजार में लगातार दो वर्षों से कम कीमतें रहने के कारण वर्ष 2025 की खरीफ फसल के रकबे में पांच प्रतिशत की गिरावट की आशंका है। एसओपीए को लगता है कि किसान सोयाबीन से मक्का, कपास और लाल चने की ओर रुख करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

व्यापारियों को कपास के मामले में भी इस साल रकबे में गिरावट की उम्मीद है। इसका कारण यह है कि उत्तरी और पश्चिमी भारत में गुलाबी बॉलवर्म और अन्य कीट बार-बार हमला कर रहे हैं। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य और पश्चिम भारत में मॉनसून के तेजी से बढ़ने के साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में कपास और सोयाबीन की बोआई बढ़ सकती है। इस बीच भारत के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अखिल भारतीय स्तर पर 1 जून से 13 जुलाई तक सामान्य 275.7 मिलीमीटर के मुकाबले 302.6 मिलीमीटर हुई जो कुल औसत से 10 प्रतिशत अधिक है। कुल मिलाकर सभी खरीफ फसलों का रकबा 11 जुलाई तक पिछले साल की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत अधिक है। 

Advertisement
First Published - July 14, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement