facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:02 PM IST

शादी-ब्याह की मौसमी मांग को पूरा करने के लिए आभूषण निर्माताओं व खुदरा ग्राहकों द्वारा की गई खरीद के चलते गुरुवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।


इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी मजबूत संकेत मिले और कीमत पर उसका भी सकारात्मक असर पड़ा। गुरुवार को सोने में 15 रुपये का उछाल दर्ज किया गया और यह 11835 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।बाजार में कारोबारियों ने बताया कि जूलर्स और खुदरा ग्राहकों द्वारा की गई खरीदारी के चलते सोने में मामूली तेजी दर्ज की गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में यानी न्यू यॉर्क में सोने का जून वायदा 12.40 डॉलर बढ़कर 900.20 डॉलर प्रति आउंस पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड सोना और आभूषण दोनों में ही 15-15 रुपये की रिकवरी आई और यह क्रमश: 11835 और 11685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस दौरान चांदी में 300 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 22900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।

Advertisement
First Published - April 4, 2008 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement