facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

पाम ऑयल पर सीमा शुल्क में कटौती के संकेत

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:46 PM IST

खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने पाम ऑयल पर सीमा शुल्क में कटौती के संकेत दिए हैं। कमलनाथ ने कहा कि कुछ दिनों में इस पर अमल किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि सरकार ने खाद्य तेल के आयात पर डयूटी में कटौती का फैसला लिया है, कमलनाथ ने कहा – सिर्फ पाम ऑयल पर सीमा शुल्क में कटौती की बाबत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इससे पहले सरकार ने मंगलवार को खाद्य तेल के निर्यात पर एक साल के लिए पाबंदी लगा दी थी।


भारत ने रिफाइंड पाम ऑयल और पामोलीन पर आयात कर में कटौती की थी और इसे 57.5 से 52.5 फीसदी कर दिया था। सोयाबीन क्रूड ऑयल पर भी सरकार ने 5 फीसदी की डयूटी कटौती की थी और 45 से 40 फीसदी कर दिया था।भारत केकुल तेल आयात में पाम ऑयल का हिस्सा करीब 50 फीसदी का होता है और यह मुख्य रूप से मलयेशिया और इंडोनेशिया से आता है जबकि सोया ऑयल ब्राजील और अर्जेंटीना से।

Advertisement
First Published - March 20, 2008 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement