facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरातऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतानNPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताब

रुपया डॉलर के मुकाबले 88.76 पर बंद, विदेशी निकासी और मांग के कारण नए निचले स्तर पर पहुंचा

Advertisement

डॉलर के मुकाबले रुपया 88.76 पर बंद होकर नए निचले स्तर पर पहुंचा, एफपीआई और कॉरपोरेट मांग के कारण शुरुआती बढ़त गंवाई, आरबीआई ने गिरावट रोकी

Last Updated- September 29, 2025 | 9:59 PM IST
Dollor Rupee
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डॉलर के मुकाबले रुपया 88.76 के नए निचले स्तर पर आज बंद हुआ जबकि स्थानीय मुद्रा शुक्रवार को 88.72 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। डीलरों के मुताबिक रुपए ने विदेशी निकासी और कॉरपोरेट मांग के कारण आज शुरुआती बढ़त गंवा दी।

फिनरेक्स ट्रेजरी एवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख व कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने बताया, ‘रुपया ने 88.6650 के उच्च पर पहुंचा। फिर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) की मांग और महीने की अंत की मांग के कारण रुपया 88.7750 के निचले स्तर पर आ गया। इसके बाद रुपया 88.76 पर बंद हुआ और यह इसके बंद होने का सबसे निचला स्तर है।’

बाजार के भागीदारों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सरकारी बैंकों की डॉलर की बिक्री के कारण रुपया में सोमवार को और गिरावट नहीं आई। इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 26) में रुपये में 3.70 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। इस कैलेंडर वर्ष (2025) में रुपये में 3.54 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि सरकारी बॉन्ड की यील्ड में वृद्धि हुई। दरअसल की सरकार की योजना अक्टूबर-मार्च में 10 साल के बॉन्ड से उधारी जुटाना बढ़ाना था। सरकार की 10 साल की अवधि की बॉन्ड की यील्ड 6.55 पर स्थिर हुई जबकि यह पहले 6.52 प्रतिशत पर बंद हुई थी।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement