facebookmetapixel
Advertisement
सूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरू

Rupee fall: रुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट

Advertisement

एक दिन में रुपया 48 पैसे गिरा, आरबीआई की दखल से आखिर में कुछ संभला

Last Updated- May 07, 2025 | 11:41 PM IST
Rupee vs Dollar

रुपये में करीब एक महीने की सबसे तेज एक दिवसीय गिरावट आई है। डीलरों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का बाजार के मनोबल पर असर पड़ा। डॉलर सूचकांक में तेजी के कारण भी रुपये में नरमी आई। दिन के कारोबार में स्थानीय मुद्रा 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ प्रति डॉलर 84.92 पर आ गई। अलबत्ता कारोबार के आखिर तक इसमें तब कुछ सुधार हुआ जब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने संभवतः भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से डॉलर बेचे।

सरकारी बैंक के एक डीलर ने कहा, ‘डॉलर सूचकांक में तेजी थी और सीमा पर तनाव के कारण रुपया कमजोर हुआ। बैंकर 84.90 पर बिकवाली कर रहे थे।’ रुपया प्रति डॉलर 84.83 पर बंद हुआ जबकि इसका पिछला बंद भाव प्रति डॉलर 84.44 था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘भू-राजनीतिक चिंताओं और डॉलर सूचकांक में मजबूती के बीच भारतीय रुपये में एक महीने में एक दिवसीय सबसे बड़ी गिरावट आई जो दूसरे दिन भी जारी रही। व्यापार तनाव कम होने से डॉलर में मजबूती आई है जिसका प्रमुख मुद्राओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इसके अलावा तेल आयातकों और हेजर्स की लगातार डॉलर मांग ने पिछले दो दिनों के दौरान रुपये पर दबाव डाला है। अमेरिका-रुपये के हाजिर भाव में तेजी की उम्मीद है जो प्रति डॉलर 85 से ऊपर रहा तो 85.70 तक पहुंच सकता है। इसके विपरीत 84.25 पर मजबूत समर्थन है।’

भारत ने बुधवार को ऐलान किया कि पिछले महीने आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद उसने पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ अड्डों को निशाना बनाया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले बुधवार को डॉलर सूचकांक 0.3 प्रतिशत बढ़कर 99.63 पर पहुंच गया। यह छह प्रमुख मुद्राओं की बास्केट के मुकाबले डॉलर की मजबूती का पैमाना है। देश में विकास की चिंताओं के बीच अमेरिकी दर तय करने वाली समिति से उम्मीद है कि वह दरों को अपरिवर्तित रखेगी।

दूसरी ओर भारत के बेंचमार्क 10-वर्षीय सरकारी बॉन्ड पर प्रतिफल स्थिर रहा है। आरबीआई के सक्रिय तरलता उपायों की वजह से ऐसा हुआ है। इनमें ओपन मार्केट ऑपरेशन शामिल हैं। इससे बाजार के मनोबाल को मजबूती मिली है।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement