facebookmetapixel
Cipla Q3FY26 Results: मुनाफा 57% घटकर ₹676 करोड़, अमेरिकी कारोबार में कमजोरी से झटका; शेयर 3.7% फिसलेZerodha के इस म्युचुअल फंड से अब मिनटों में निकाल सकेंगे पैसा, शुरू हुई 24×7 इंस्टेंट विदड्रॉल सुविधाअदाणी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट, अमेरिका से आई खबर ने मचाई खलबली; 9% तक लुढ़केगौतम अदाणी पर अमेरिकी शिकंजा: समन न पहुंचा तो SEC ने अदालत से मांगी वैकल्पिक अनुमतिगोल्ड सिल्वर रेशियो ने दिया संकेत, क्या चांदी की तेजी अब थकने वाली है? एक्सपर्ट्स से समझिए42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनी

Housing Sale Q4 2025: इस साल त्योहारों पर भी कम बिके मकान, 17 तिमाहियों में सबसे कमजोर रही बिक्री

आमतौर पर त्योहारों के कारण चौथी तिमाही में मकानों की बिक्री बढ़ती है, लेकिन इस साल इस तिमाही में 9 प्रमुख शहरों में सालाना आधार पर बिक्री 16% और तिमाही आधार पर 2% घट गई

Last Updated- December 24, 2025 | 6:34 PM IST
Housing Sales

Housing Sale Q4 2025: इस साल मकानों की बिक्री सुस्त रही। यहां तक त्योहारी सीजन के दौरान भी मकान कम बिके। देश के 9 प्रमुख शहरों में 2025 की चौथी तिमाही में मकानों की बिक्री के आंकड़े बीती 17 तिमाहियों में सबसे कमजोर रहे। हालांकि इस कमजोरी के बीच दिल्ली-एनसीआर और नवी मुंबई का प्रदर्शन अच्छा रहा क्योंकि इस मार्केट में सालाना और तिमाही दोनों आधार पर मकान ज्यादा बिके।

चौथी तिमाही में कितने बिके मकान?

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म प्रॉपइक्विटी की रिपोर्ट के अनुसार भारत के शीर्ष 9 शहरों में 2025 की चौथी तिमाही के दौरान 98,019 मकान बिके, जो पिछले साल इसी तिमाही में बिके 1,16,137 मकान की तुलना में 16 फीसदी कम हैं। यह 2021 की तीसरी तिमाही के बाद सबसे कम तिमाही बिक्री है। चौथी तिमाही में तिमाही आधार पर भी 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Also Read: Indian office market 2025: भारत में ऑफिस लीजिंग 700 लाख वर्ग फुट पार, अगले साल भी जारी रहेगी मजबूती

प्रॉपइक्विटी के संस्थापक और सीईओ समीर जसूजा ने कहा कि परंपरागत रूप से अक्टूबर-दिसंबर की अवधि त्योहारी सीजन के कारण मजबूत बिक्री और नई परियोजनाओं के लॉन्च के लिए जानी जाती है। लेकिन इस साल इस तिमाही के दौरान भी मकानों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, हालिया गिरावट बाजार में महंगे सेगमेंट की ओर झुकाव को दर्शाती है, जहां मात्रा में मकानों की बिक्री घटने के बावजूद मूल्य में वृद्धि हो रही है। यह रुझान 2024 से लगातार जारी है।

उदाहरण के तौर पर 2023 में लगभग 4.81 लाख मकान लॉन्च किए गए, जिनका कुल मूल्य 6.3 लाख करोड़ रुपये था। इसके विपरीत 2024 में करीब 70 हजार की कमी के साथ 4.11 लाख मकान लॉन्च हुए। लेकिन कुल मूल्य बढ़कर 6.8 लाख करोड़ रुपये हो गया।

दिल्ली-एनसीआर और नवी मुंबई ने किया बेहतर प्रदर्शन

चौथी तिमाही मकानों की कुल बिक्री में गिरावट के बीच दिल्ली-एनसीआर और नवी मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रॉपइक्विटी के मुताबिक देश के 9 प्रमुख शहरों में नवी मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में चौथी तिमाही के दौरान सालाना आधार पर मकानों की बिक्री में क्रमश: 13 और 4 फीसदी इजाफा हुआ, जबकि बाकी 7 शहरों में इनकी बिक्री में 31 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। दिल्ली एनसीआर में चौथी तिमाही में 11,712 , जबकि नवी मुंबई में 7,496 मकान बिके।

भारत के शीर्ष 9 शहरों में मकानों की बिक्री 
शहर Q4 2024 Q3 2025 Q4 2025 तिमाही आधार (QoQ) सालाना आधार (YoY)
बेंगलुरु 15782 16840 15603 -7% -1%
चेन्नई 4688 5406 4542 -16% -3%
हैदराबाद 13902 12860 11323 -12% -19%
कोलकाता 4497 4732 3995 -16% -11%
मुंबई 12223 9691 9135 -6% -25%
नवी मुंबई 7496 7212 8434 17% 13%
पुणे 22940 17762 15788 -11% -31%
ठाणे 22817 14877 16987 14% -26%
दिल्ली-एनसीआर 11792 10990 12212 11% 4%
कुल 116137 100370 98019 -2% -16%

स्रोत: प्रॉपइक्विटी

Also Read: भारत की ​शिकायत लेकर WTO पहुंचा चीन, IT सामानों पर टैरिफ और सोलर PLI स्कीम पर उठाए सवाल

लॉन्चिंग में भी आई गिरावट

प्रॉपइक्विटी के अनुसार 2025 की चौथी तिमाही में नई लॉन्चिंग में भी कमी देखने को मिली है। सालाना आधार पर नई लॉन्चिंग 10 फीसदी घटकर 88,427 रह गई। हालांकि दिल्ली-एनसीआर (29%), नवी मुंबई (15%) और चेन्नई (9%) में लॉन्चिंग में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि अन्य 6 शहरों में यह 30 फीसदी तक घट गई। तिमाही आधार पर भी लॉन्चिंग में 4 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।

भारत के शीर्ष 9 शहरों में नई मकानों की सप्लाई (इकाइयों की संख्या)
शहर Q4 2024 Q3 2025 Q4 2025 तिमाही आधार (QoQ) सालाना आधार (YoY)
बेंगलुरु 18659 18453 15587 -16% -16%
चेन्नई 3161 7708 3455 -55% 9%
हैदराबाद 10529 12424 9773 -21% -7%
कोलकाता 4831 4512 3742 -17% -23%
मुंबई 9068 5820 7643 31% -16%
नवी मुंबई 6394 6056 7330 21% 15%
पुणे 16639 15799 13825 -12% -17%
ठाणे 18327 9521 12765 34% -30%
दिल्ली-एनसीआर 11056 11936 14307 20% 29%
कुल 98664 92229 88427 -4% -10%

स्रोत: प्रॉपइक्विटी

अगले साल रफ्तार पकड़ सकती है मकानों की बिक्री

अगले साल मकानों की बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है। आने वाले वर्ष के दृष्टिकोण पर जसूजा ने कहा कि 2025 के कम आधार के कारण अगले साल मकानों की बिक्री के आंकड़े सकारात्मक रह सकते हैं। 2025 में डेवलपर द्वारा जुटाए गए फंड के 2026 में नई परियोजनाओं के लॉन्च में बदलने की उम्मीद है। बाजार में अब भी मजबूत विकास क्षमता मौजूद है। बैंकों द्वारा कुल 125 बेसिस पॉइंट की रीपो दर कटौती का बेहतर ट्रांसमिशन होने से होम लोन दरें घट सकती हैं। जिससे मकानों की मांग को और समर्थन मिलेगा। इसके अलावा, सरकार का सक्रिय रुख भी एक बड़ा सकारात्मक पहलू बना हुआ है।

First Published - December 24, 2025 | 6:23 PM IST

संबंधित पोस्ट