facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

तिल की कीमतों में तेजी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:44 AM IST

बढ़िया निर्यात और स्थानीय मांग की वजह से गुजरात की कई मंडियों में तिल बीजों की कीमत में दो दिन बाद तेजी आई।


पिछले कई दिन से हो रही गिरावट के बाद तिल के भाव में 175 से 350 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हो गई है।एक पखवाड़े पहले तिल की ताजा फसल की आवक से इसकी कीमतों में खासी कमी हो गई थी।

हालांकि खरीदारी के तेजी पकड़ने से तिल की कीमतों में दोबारा वृद्धि होने लगी है। उम्मीद है कि निकट भविष्य में तिल की कीमत में भी वृद्धि होगी।

राजकोट के निर्यातक और आपूर्तिकर्ता विपिन पटेल ने बताया कि राजकोट में तिल में करीब 350 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई है। बढ़ोतरी के बाद एक क्विंटल तिल की कीमत 6,700 रुपये तक चली गई।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तिल की कीमतें पिछले साल की बनिस्बत कमजोर हैं। इसके चलते गुजरात और राजस्थान में तिल बीजों की मांग में खासा इजाफा हुआ है।

फिलहाल गुजरात की मंडियों में 80 किलोग्राम तिल का भाव 8,000 से 9,000 रुपये के आसपास चल रहा है। गौरतलब है कि गुजरात में सबसे ज्यादा सौराष्ट्र क्षेत्र में ही तिल बीजों का उत्पादन होता है।

इसी प्रकार, ऊंझा के हाजिर बाजार में भी तिल की कीमत में 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हो गई है। यहां प्रति क्विंटल तिल के भाव 6,250 से 7,000 रुपये के बीच चल रहा है।

बाजार का अनुमान है कि गुजरात में तिल का उत्पादन करीब 70 हजार टन, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में 80 से 90 हजार टन जबकि राजस्थान में 1 लाख से 1.25 लाख टन के बीच रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - October 27, 2008 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement