facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil Prices: पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट और WTI दोनों मजबूतमोबाइल यूजर्स हो जाएं तैयार! Airtel बोला- Unlimited Data सस्ता नहीं रहेगा, ज्यादा इस्तेमाल पर बढ़ सकता है बिलVodafone Idea का बड़ा दांव! 2027 में नेटवर्क विस्तार, कमाई बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने की तैयारीStocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजी

जवेरी बाजार में लौटेगी रौनक…!

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:12 PM IST

सोने-चांदी के आभूषणों का देश का सबसे बड़ा बाजार जवेरी बाजार करीब ढाई महीने बाद खुलने की तैयारी में है। मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 5 जून से सराफा की दुकानें खुल जाएंगी। सरकारी दिशानिर्देशों का पालन कराने की अधिकांश जवाबदेही स्थानीय सराफा एसोसिएशन की होगी। आभूषण कारोबारी कारोबार को दोबारा से पटरी पर लाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। सराफा शोरूम में ग्राहक, कर्मचारी, आभूषण, नोट और चेक सैनेटाइज किया जाएगा।
महाराष्ट्र में कोविड-19 का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है इसलिए राज्य में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया गया है। कोरोना संक्रमण से जूझ रही महाराष्ट्र सरकार ने तीन चरणों में लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की है। इसके तहत 5 जून को आभूषण की दुकानें खोलने की इजाजत दी गई है। मुंबई ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव कुमार जैन कहते हैं कि  महामारी रोकने के लिए सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। दुकान पर आने वाले सभी ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जो ग्राहक मास्क पहन कर नहीं आते हैं तो शोरूम की तरफ से मास्क और ग्लव्स दिये जाऐगे। उनके सामान को सैनेटाइज किया जाएगा। ग्राहकों को हैंड सैनेटाइजर दिया जाएगा। शोरूम का एक कर्मचारी ग्राहक को लेकर काउंटर पर जाएगा, ग्राहक जो आभूषण पसंद करेंगे , उसको तोलने और कीमत तय होने के बाद पैकिंग की जाएगी और ग्राहक के काउंटर छोडऩे के बाद उस काउंटर को सैनेटाइज किया जाएगा। ग्राहक द्वारा भुगतान कैश या चेक से किया जाता है तो नोट और चेक को भी हीट मशीन में डाला जाएगा ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। यह प्रक्रिया प्रत्येक ग्राहक की खरीदारी के समय किया जाना अनिवार्य किया गया है।
ज्वैलर्स एवं बुलियन एसोसिएशन की तरफ से भी कुछ दिशानिर्देश तय किए हैं जिसका सभी दुकानदार पालन करेंगे। जवेरी बाजार में ऑड-इवन फॉर्मूले के हिसाब से दुकानें खुलेंगी। दुकानें किस तरह खुलेगी यह स्थानीय एसोसिएशन तय करेगी।

Advertisement
First Published - June 4, 2020 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement