facebookmetapixel
Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारीनिर्यातकों की बजट में शुल्क ढांचे को ठीक करने की मांगबजट में सीमा शुल्क एसवीबी खत्म करने की मांगऑटो, ग्रीन एनर्जी से लॉजिस्टिक्स तक, दावोस में CM मोहन यादव ने बताया एमपी का पूरा प्लान

Rabi Season 2022: रबी फसलों की बोआई 4.46 फीसदी बढ़ी, सरसों के रकबे में 9 फीसदी का इजाफा

Last Updated- December 30, 2022 | 1:26 PM IST
Mustard seeds

इस साल रबी फसलों की बोआई पिछले साल से ज्यादा हो रही है। प्रमुख रबी फसलों में सबसे ज्यादा इजाफा सरसों की बोआई में हो रहा है। इसके बाद गेहूं की बोआई में वृद्धि में हो रही है। हालांकि रबी सीजन की दूसरी सबसे प्रमुख फसल चने की बोआई पिछले साल के बराबर ही हो रही है। किसानों ने गेहूं और सरसों के दाम अच्छे मिलने के कारण इनकी खेती पर अधिक जोर दिया है।

रबी फसलों की बोआई 4.46 फीसदी बढ़ी 
चालू रबी सीजन में 30 दिसंबर को समाप्त सप्ताह तक कुल रबी फसलों की बोआई 645 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। पिछली समान अवधि में यह आंकडा 617.43 लाख हेक्टेयर था। इस तरह रबी फसलों की बोआई में 4.46 फीसदी इजाफा हुआ है। अब तक दलहन फसलों की बोआई 153.09 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में हुई बोआई 150.10 लाख हेक्टेयर से 1.99 फीसदी अधिक है। तिलहन फसलों की बोआई 103.60 लाख हेक्टेयर में हुई है। पिछले साल समान अवधि में 94.96 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलों की बोआई हुई थी। जाहिर है इस साल पिछले साल की तुलना में तिलहन फसलों की बोआई में 9.09 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई है।

गेहूं की बोआई 3.59 फीसदी और सरसों की बोआई 8.84 फीसदी बढ़ी 
प्रमुख रबी फसलों में सबसे ज्यादा सरसों की बोआई में इजाफा हुआ है। 30 दिसंबर तक 94.22 लाख हेक्टेयर में सरसों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 86.56 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 8.84 फीसदी ज्यादा है। रबी सीजन की सबसे बड़ी फसल गेहूं की बोआई अब तक 325.10 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। पिछले साल की समान अवधि में 313.81 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। इस तरह इस साल अब तक गेहूं की बोआई में 3.59 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चना रबी सीजन की दूसरी प्रमुख फसल है। अब तक 105.61 लाख हेक्टेयर में चने की बोआई हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई 105.18 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई के लगभग बराबर ही है।

First Published - December 30, 2022 | 1:24 PM IST

संबंधित पोस्ट