facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

सस्ते हो सकते हैं पेट्रोलियम उत्पाद

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:42 AM IST

अंतररराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के पिछले तेरह महीने के न्यूनतम स्तर तक चले जाने से इसकी कीमत में कटौती का मुद्दा एक बार फिर सरकार के एजेंडें में शामिल हो गया है।


पेट्रोलियम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि सरकार चुनावों के नजदीक आते ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें कम करने का मन बना रही है।

नाम न छापने की शर्त पर पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में खासी कमी हो चुकी है। पेट्रोलियम उत्पादों की घरेलू कीमतों में कमी करने का यही सही वक्त है। अभी कच्चे तेल की कीमत पिछले साल के अक्टूबर से 13 फीसदी नीचे चली गयी है।

उन्होंने कहा कि चूंकि अगले महीने कई राज्यों में चुनाव होने है लिहाजा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर उपभोक्ताओं को राहत दिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने नवंबर के आखिर में छह राज्यों में चुनाव का ऐलान कर दिया है। लगभग छह महीने बाद लोकसभा के आम चुनाव भी होने हैं।

इस संबंध में संपर्क करने पर पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी का स्वागत किया जाएगा पर सरकार अभी तेल की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव पर पैनी निगाहें रखे हुए है।

कुछ हफ्ते पहले मंत्रालय ने दावा किया था कि यदि कच्चे तेल की कीमतें 67 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई तो तेल कंपनियों को पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री से कोई नुकसान नहीं होगा। कच्चे तेल के भारतीय बास्केट की कीमत बुधवार को 68 डॉलर प्रति बैरल तक चली गई थी।

हालांकि पिछली तिमाही में रुपये के करीब 10 फीसदी कमजोर होने से पेट्रोलियम के आयात खर्च में खासी वृद्धि हुई है। सरकार अब कह रही है कि 67 डॉलर की बजाय अब 61 डॉलर से नीचे जाने पर ही तेल कंपनियों को कोई घाटा नहीं होगा। जानकारों का दावा है कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के मंद होते जाने से जल्द ही कच्चे तेल की कीमत घटकर 55 डॉलर तक चली जाएगी।

Advertisement
First Published - October 17, 2008 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement