facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

न्यूनतम समर्थन मूल्य में अन्य खर्चों का रखा जाएगा ध्यान

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:06 PM IST

केंद्र सरकार ने आज कहा कि विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय किए जाते समय उन पर आने वाले बीमा प्रीमियम और विपणन एवं परिवहन शुल्क आदि खर्चों का भी ध्यान रखा जाएगा।


आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने यह फैसला किया। बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) एमएसपी तय करते समय इन खर्चों के बारे में भी ध्यान रखेगा।

आयोग एक परामर्श संस्था है, जो खरीफ और रबी सत्रों में पैदा होने वाली 20 से अधिक फसलों के एमएसपी की सिफारिश करता है। गृह मंत्री ने बताया कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति  ने एमएसपी तय करने के प्रक्रियात्मक मुद्दों की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ समिति का गठन प्रोफेसर वाई के अलग की अध्यक्षता में 7 मई 2003 को किया गया था। समिति ने अपनी रपट 31 मई 2005 को सौंपी थी। चिदंबरम ने कहा कि यह मुद्दा पिछले चार साल से चल रहा है।

विशेषज्ञ समिति की रपट पर विचार किया गया ओर उसकी सिफारिशों के अनुरूप एमएसपी तय करने की रूपरेखा को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने मंजूरी दी।

समिति में यह भी तय किया गया कि मौजूदा सर्वे कार्यक्रम और लागत अध्ययनों पर विचार करने के लिए एक तकनीकी समिति का गठन किया जाएगा, जो वर्तमान सर्वे कार्यक्रमों के मुताबिक कीमतों के बारे में अध्ययन करेगी और अगर जरूरी हुआ तो उसमें सुधार भी करेगी।

चुनावी साल में चेती सरकार


एमएसपी मामले में विशेषज्ञ समिति के फैसलों को मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

बीमा प्रीमियम, विपणन, परिवहन शुल्क आदि का रखा जाएगा ध्यान

Advertisement
First Published - January 15, 2009 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement