facebookmetapixel
Advertisement
अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्सा

कच्चे तेल में एक डॉलर की नरमी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:16 PM IST

कच्चे तेल की कीमत में शुक्रवार को थोड़ी नरमी देखी गई। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को इसकी कीमत में प्रति बैरल करीब एक डॉलर की गिरावट आई।


गुरुवार को एक बैरल कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर थी जो शुक्रवार को 106 डॉलर पर पहुंच गई। गौरतलब है कि इराकी पाइपलाइन पर हमले के कारण बीते दिनों कच्चे तेल की कीमतें उफान पर थीं। कच्चे तेल की कीमतें 108 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई थी। डॉलर के लगातार कमजोर होने के कारण निवेशक अब अपना रुख यूरो की ओर कर रहे है।


इराक में हुई बमबारी के मद्देनजर गुरुवार को सुबह दक्षिणी शहर बसरा से होने वाले तेल निर्यात को फिलहाल रोक दिया गया था।  लेकिन शुक्रवार को इस खबर के बाद कि इराक से तेल की आपूर्ति सामान्य हो सकती है, तेल की कीमतों में गिरावट का रुख आ गया। गुरुवार को हमले के कारण इराक से प्रतिदिन होने वाले तेल निर्यात में 3 लाख बैरल की कटौती करनी पड़ी थी। इस कारण तेल की कीमतों में गुरुवार को न्यूयॉर्क बाजार में प्रति बैरल 1.68 डॉलर की मजबूती देखी गई।


प्लोरिडा के कारोबारी फर्म आप्शन सेलर्स डॉट कॉम के प्रबंधक के मुताबिक संभावित विस्फोट के ऐहतियात के तौर पर उत्पादन में कटौती की गई थी। लेकिन शुक्रवार को इराक के एक वरिष्ठ तेल अधिकारी ने बताया कि इराक की दक्षिणी पाइपलाइन की हालत सामान्य हो रही है। गुरुवार को बमबारी के दौरान बसरा निर्यात केंद्र के दो प्रमुख पाइपलाइन सुरक्षित बच गई थी।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement