facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

पाबंदी की आशंका से सहमे तेल व्यापारी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:02 PM IST

खाद्य तेलों के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगने की आशंका से सहमे व्यापारियों ने सोया तेल सोयाबीन और सरसों के वायदा सौदों का निपटान शुरू कर दिया है।


कार्वी कमोडिटी ट्रेड के एक विश्लेषक ने बताया कि व्यापारी रिफाइंड सोया तेल, सोयाबीन और सरसों में लंबी अवधि के सौदों को निपटा रहे हैं। उन्हें आशंका है कि सरकार खाद्य तेलों के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी तीनों जिंसों की कीमतों में मामूली सुधार के बावजूद कारोबार में व्यापारियों की हिस्सेदारी सुस्त रही।


गुरुवार को एनसीडीईएक्स में अप्रैल डिलिवरी के लिए सोया तेल की कीमत 1.57 फीसदी बढ़कर 553.40 रुपये प्रति 10 किलो, सोयाबीन का भाव 1.12 फीसदी बढ़कर 2 073 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का भाव 0.88 फीसदी बढ़कर 529 रुपये प्रति बीस किलो पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का रुख से घरेलू बाजार में इन जिंसों के वायदा भाव में सुधार दर्ज किया गया।


वहीं सरकार द्वारा सभी खाद्य तेलों पर सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा से शिकागो बोर्ड आफ ट्रेड (सीबीओटी) में भी सोयाबीन की कीमतों में तेजी का रुख रहा। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सीबीओटी व्यापारी इस उम्मीद में लिवाली कर रहे हैं कि शुल्क कटौती के बाद भारत से खाद्य तेलों की मांग बढ़ेगी। हालांकि इधर घरेलू व्यापारी इन तीन जिंसों के वायदा कारोबार में बिल्कुल रुचि नहीं ले रहे हैं।

Advertisement
First Published - April 4, 2008 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement