facebookmetapixel
Advertisement
कोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाह

…अब चाय की भी होगी ई-नीलामी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:01 AM IST

अब चाय का कारोबार ई-नीलामी के जरिए होने जा रहा है। केंद्रीय वाणिज्य और ऊर्जा राज्य मंत्री जयराम रमेश के अनुसार आगामी नवंबर माह के मध्य से इसकी शुरुआत की जा रही है।


कलकत्ता टी ट्रेडर्स एसोसियशन (सीटीटीए) के सालाना जलसे में भाग लेते हुए रमेश ने ये बातें कही। जयराम रमेश ने बताया कि चाय उद्योग को आपूर्ति और वितरण की औपनिवेशिक व्यवस्था से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में ई-नीलामी के जरिए इस व्यवस्था को खत्म किया जा सकेगा।

अब तक की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में चाय बागान से प्याले तक चाय को पहुंचाने के लिए 5 से 6 सतहें होती हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं द्वारा चुकाए जाने वाले मूल्य का मात्र 40 फीसदी ही इसके उत्पादकों के बीच लौट कर आ पाता है। पर, दूध के मामले में तो वास्तविक मूल्य की 85 फीसदी रकम उसके ग्राहकों को मिल जाती है। जयराम रमेश के अनुसार, ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद कम-से-कम आपूर्ति की इतनी सतहों में से दो सतहें खत्म हो जाएंगी।

टी बोर्ड ऑफ इंडिया के चेयरमैन बासुदेब बनर्जी ने बताया कि ई-नीलामी की यह व्यवस्था नियामक व्यवस्था में मौजूद खामियों को दूर तो करेगी ही, उनकी मदद भी करेगी। सीटीटीए के चेयरमैन अजीम मोनेम ने बताया कि इस नीलामी के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर का प्रदर्शन सितंबर 2008 में किया जाएगा, जबकि इस कारोबार से जुड़े कारोबारियों और ग्राहकों को सितंबर से अक्टूबर के बीच ट्रेनिंग दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि नीलामी की यह प्रक्रिया ग्राहकों के लिए यूजर फ्रेंडली रहा तो निश्चित तौर पर कारोबारी खर्च में कमी होगी और प्रति मिनट अधिक से अधिक उत्पाद को बेचने की अनुमति दी जाएगी। पर सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि इस प्रक्रिया में छोटे और बड़े हर तरह के कारोबारी शरीक हो सकते हैं जबकि कीमतों के मामले में यह काफी साफ-सुथरी व्यवस्था होगी। जानकारों का मानना है कि इसकी कई खूबियों की वजह से ई-नीलामी के जरिए चाय के कारोबार का भविष्य काफी बढ़िया दिख रहा है।

Advertisement
First Published - July 8, 2008 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement