facebookmetapixel
Advertisement
पासपोर्ट बनवाना व रिन्यू करवाना हुआ महंगा: सरकार ने फीस में की बड़ी बढ़ोतरी, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरेंसोने-चांदी में उलटफेर, ग्लोबल मार्केट सुस्ती, घरेलू में सुस्त शुरुआत के तेजीकमजोर मानसून से बढ़ेगी महंगाई? जानिए ₹28 लाख करोड़ की खेती पर क्यों मंडरा रहा है बड़ा खतराकुल ऑनलाइन धोखाधड़ी में 74% मामले सिर्फ कार्ड और इंटरनेट के; डिजिटल फ्रॉड से खुद को ऐसे रखें सुरक्षितRBI के यू-टर्न से Tata Sons को मिल सकती है बड़ी राहत, क्या टलेगी अनिवार्य लिस्टिंग?FASTag यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! सिर्फ ₹350 में मिलेगा टोल प्लाजा से अनलिमिटेड आवागमन, चेक करें डीटेलITR Filing: TDS चालान में चुन लिया गलत फाइनेंशियल ईयर? घबराएं नहीं, ऐसे आसानी से करें सुधारSIP: कितने साल करें निवेश? लार्ज, मिड या स्माल कैप- कहां पैसा लगाना बेहतर? 28 साल के डेटा से मिले 4 बड़े जवाबअब बच्चे जानेंगे Emergency का इतिहास, NCERT ने स्कूल सिलेबस में जोड़ा नया अध्यायहैदराबाद ने मारी बाजी, होम सप्लाई में बना दूसरा बड़ा मार्केट, मकानों की बिक्री बढ़ी

प्याज के न्यूनतम निर्यात मूल्य में कोई बदलाव नहीं

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:04 AM IST

मई महीने के लिए प्याज के न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


यह फैसला प्याज निर्यात से जुड़ी सरकारी एजेंसी नेफेड ने किया है। नेफेड ने यह फैसला घरेलू बाजार में प्याज के मूल्य में स्थिरता को देखते हुए किया है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि इन दिनों घरेलू बाजार में प्याज का मूल्य काफी कम है।


हालांकि दक्षिणी राज्य के लिए प्याज के एमईपी में मई महीने के लिए प्रति टन 50 डॉलर का इजाफा किया गया है। अप्रैल महीने के लिए इन राज्यों का एमईपी 300 डॉलर प्रति टन था जिसे बढ़ाकर 350 डॉलर प्रति टन कर दिया गया है। भारत के दक्षिणी राज्यों से श्रीलंका, मलेशिया व सिंगापुर में प्याज का निर्यात किया जाता है।


जबकि नासिक के प्याज का निर्यात मुख्य रूप से खाड़ी के देशों में किया जाता है। मई महीने के लिए प्याज का औसत एमईपी बिना किसी बदलाव के 180 डॉलर प्रति टन तय किया गया है। हालांकि आइवरो कॉस्ट के लिए प्याज का एमईपी 425 डॉलर प्रति टन है।


खाड़ी के देशों के लिए प्याज का एमईपी 180-210 डॉलर प्रति टन है। राष्ट्रीय कृषि सहकारिता विपणन संघ (नेफेड) देश की अन्य 12 एजेंसियों के साथ मिलकर हर महीने के लिए प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य तय करता है। वर्ष 2007-08 के दौरान प्याज का कुल निर्यात 9.96 लाख टन रहा। पिछले साल यह 11.61 लाख टन था।

Advertisement
First Published - May 1, 2008 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement