facebookmetapixel
Advertisement
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वलकोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचनाFoxconn ने भारतीय इकाई में बढ़ाई हिस्सेदारी, कंपनी ने खरीदे ₹35 करोड़ से ज्यादा के शेयरस्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स ने किया कमाल! Zepto के ऑटोमेटेड वेयरहाउस कैसे बदल रहे हैं क्विक-कॉमर्स का भविष्यरफ्तार में ऑटो सेक्टर: मई में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 13.5% बढ़ी, GST कटौती का दिख रहा असरनकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का शक! सरकार ने बंद कराईं जैक्सन लैबोरेटरीज की दो राज्यों में विनिर्माण इकाइयांजाइडस ने सनशाइन के साथ मिलाया हाथ, श्रीलंका में लगेगा $2 करोड़ का दवा प्लांट; आयात पर घटेगी निर्भरताशेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगा

छह कमोडिटी में नए कॉन्ट्रैक्ट शुरू

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 6:59 PM IST

नैशनल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एनएमसीई) ने बुधवार को छह कृषि वस्तुओं कॉफी, चना, सोया ऑयल, हल्दी और सोना आदि में नए कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत की।


नए कॉन्ट्रैक्ट कॉफी की दोनों वेरायटी (अरेबिका व रोबस्टा) में किए जा सकते हैं। एनएमसीई द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ये दोनों कॉन्ट्रैक्ट क्रमश: 15 जुलाई और 15 सितंबर को समाप्त होंगे। इसके अलावा एनएमसीई के बयान में कहा गया है कि कॉफी की डिलिवरी सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के बेंगलुरु स्थित गोदाम से होगी।


बुधवार को चने के दो नए कॉन्ट्रैक्ट शुरू किए गए और यह 19 जुलाई व 20 अगस्त को समाप्त होंगे। चने की डिलिवरी सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के दिल्ली स्थित गोदाम से होगी। हल्दी व सोया ऑयल का कॉन्ट्रैक्ट 19 जुलाई को समाप्त होगा।


सोया ऑयल की डिलिवरी इंदौर से जबकि हल्दी की डिलिवरी तमिलनाडु के इरोड व आंध्र के निजामाबाद से होगी। एक्सचेंज ने सोने (एक किलो) में नया कॉन्ट्रैक्ट पेश किया है और इसकी अवधि 5 अगस्त को समाप्त होगी।


सोने की डिलिवरी अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता और नई दिल्ली से होगी। एनएमसीई देश का अग्रणी कमोडिटी एक्सचेंज है और यह रबर, काली मिर्च, ग्वार सीड और मेटल में वायदा कारोबार करने के लिए ई-प्लैटफॉर्म मुहैया कराता है।

Advertisement
First Published - April 2, 2008 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement