facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनकरोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरू

चीन में मेटलर्जिकल कोक का उत्पादन घटा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:01 PM IST

ओलंपिक खेलों के मद्देनजर खतरनाक गैसों का उत्सर्जन रोकने के लिए चीन ने मेटलर्जिकल कोक (मेट कोक) के उत्पादन में कटौती कर दी है।


इसके चलते महज 6 महीनों में ही स्टील और पिग आयरन बनाने में इस्तेमाल होने वाले इस कोयले की कीमत तिगुनी हो गयी है। मालूम हो कि ओलंपिक खेल अगले महीने चीन की राजधानी पेइचिंग में शुरू हो रहे हैं। मेट कोक की बेहतरीन किस्म जिसमें महज 9 से 13 फीसदी राख होता है, की कीमत अब बढ़कर 875 डॉलर (35,000 रुपये) प्रति टन हो गई है।

जबकि 6 महीने पहले इस विशेष किस्म के कोयले का भाव 300 डॉलर (12,000 रुपये) प्रति टन था। मेट कोक की औसत गुणवत्ता जिसमें 24 से 35 फीसदी तक राख होता है, की कीमत भी काफी बढ़ चुकी है। फिलहाल औसत गुणवत्ता वाले मेट कोक का भाव 9,000 से 15,000 रुपये प्रति टन  के बीच चल रहा है। उल्लेखनीय है कि पिग आयरन तैयार करने में कच्ची सामग्रियों पर होने वाले कुल खर्च का 60 फीसदी ईंधन पर खर्च होता है। स्टील निर्माण के मामले में यही खर्च बढ़कर 50 फीसदी तक पहुंच जाता है।

इन परिस्थितियों के चलते चीन के पिग आयरन निर्माताओं ने अपने उत्पाद की कीमतें बढ़ा दी हैं। इस्पात के स्वतंत्र निर्माताओं ने तो मेट कोक की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के चलते स्पांज आयरन की ओर रुख कर लिया है। ऐसा इसलिए कि स्पांज आयरन की कीमतें अपेक्षाकृत कम होती है। पिग आयरन जिसमें 92 फीसदी तक आयरन होता है, की कीमत अभी 32,000 रुपये प्रति टन है। वहीं स्पांज आयरन का भाव इस समय 25,000 से 26,000 रुपये के बीच है।

जानकारों के मुताबिक, ओलंपिक खेलों में प्रदूषण का स्तर कम करने के प्रयासों के तहत चीन ने मेट कोक के उत्पादन में 72 फीसदी तक की कमी कर दी है। यानी पहले की तुलना में अब चीन में इसका उत्पादन महज एक चौथाई ही रह गया है। इधर भारत ने भी लौह अयस्क के निर्यात पर 15 फीसदी अतिरिक्त ऐड वेलोरम डयूटी लगा दिया है। इसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि चीन कोक के निर्यात पर लगने वाले मौजदा 25 फीसदी आयात शुल्क को बढ़ाकर 30 फीसदी कर सकता है।

उद्योग जगत से जुड़े जानकारों का मानना है कि ओलंपिक खेलों के संपन्न होने के बाद उत्पादक इसका उत्पादन फिर से शरू कर सकते हैं।  ऐसी हालत में मेट कोक की कीमतें कम होने के आसार हैं। दुनिया के सबसे बड़े इस्पात निर्माता देश चीन में इस साल मेट कोक की मांग 36 करोड़ टन तक पहुंच जाने का अनुमान है। पूरी दुनिया में इसकी मांग इस समय 60 करोड़ टन है। इस तरह, अकेले चीन में इस कोयले की खपत पूरी दुनिया का 60 फीसदी है। पिछले साल यानी 2007 में चीन में 32 करोड़ टन मेट कोक की खपत हुई थी जबकि इसने इस दौरान 33.5 करोड़ टन मेट कोक उत्पादित किया था।

इस बीच चीन ने भारत को किए जा रहे मेट कोक के निर्यात को रोकने की बात कही है। पिछले साल चीन ने भारत को 30 लाख टन मेट कोक का निर्यात किया था। अनुमान है कि इस साल भारत में इसकी मांग 65 लाख टन तक पहुंच जाएगी। 2007 में देश में मेट कोक की खपत 52 लाख टन थी तो 2006 में यह केवल 43 लाख टन ही थी। भारत की स्टील कंपनियां अपनी विस्तार योजनाओं पर तेजी से अमल कर रही हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि देश का मेट कोक आयात बढ़कर 2 करोड़ टन तक पहुंच जाएगा। जाहिर है ऐसी हालत में स्टील कंपनियों के ईधन बजट में खासी बढ़ोतरी होगी।

Advertisement
First Published - July 23, 2008 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement