facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम बंगाल में ₹4.38 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश, ‘विकसित बांग्ला’ पर बीजेपी सरकार ने लगाया बड़ा दांवकमजोर मॉनसून बढ़ाएगा देश की टेंशन, आर्थिक विकास की रफ्तार और महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर: RBI रिपोर्टशेयर बाजार में लौटी रौनक: कच्चे तेल में नरमी से 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालFPI Selling Spree: विदेशी निवेशकों ने जून में बेचे 63,450 करोड़ के शेयर, इन 3 सेक्टर्स पर पड़ी बड़ी माररुपये की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरा रुपया, डॉलर की मांग बढ़ने से टूटा बाजाररक्षा शेयरों में तूफानी तेजी: डिफेंस इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी को पछाड़कर दिया FY26 में 27% का रिटर्नउपहार से लेकर हौज रानी तक: 29 साल बाद भी दिल्ली ने अग्निकांडों के दर्दनाक हादसों से नहीं लिया सबकEditorial: अमेरिकी दूत जेमिसन ग्रीर के भारत दौरे पर नई दिल्ली अड़ाएगी बड़ा दांवईंधन की कीमतें दबाने से सरकारों पर बढ़ेगा बोझ, विकासशील देशों के ग्रोथ पर पड़ेगा असरशेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनक

एक हजार के पार हुआ मक्का

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:42 PM IST

समर्थन मूल्य में वृद्धि और उत्पादन में कमी होने के अनुमान के चलते सोमवार को वायदा और हाजिर बाजार में मक्के ने 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर को पार कर लिया।


हालांकि एक पखवाड़ा पहले ही सरकार ने मक्के के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था ताकि देश में इसकी कमी न हो और कीमतें ज्यादा न बढ़ पाए। आंध्र प्रदेश के निजामाबाद स्थित मक्के की मुख्य मंडी में मक्के का हाजिर भाव 1,017 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया।

जबकि हाजिर बाजार में तेजी से प्रभावित हो मक्के का वायदा भाव भी 1,000 रुपये की सीमा को पार कर गया है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, कीमतों में यह बढ़ोतरी मक्के के समर्थन मूल्य में वृद्धि और इसके उत्पादन में कमी होने की संभावना की वजह से हुई है। दिलचस्प बात है कि सरकार ने एक पखवाड़ा पहले मक्के की कीमतों में और अधिक वृद्धि रोकने के लिए इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद मक्के की कीमत में इतना जबरदस्त उछाल आ गया है।

कार्वी कॉमट्रेड की विशेषज्ञ ए. राजलक्ष्मी के मुताबिक, निर्यात पर लगे प्रतिबंध के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मक्के का उत्पादन घट सकता है। यही नहीं बाजार में ऐसी अफवाहें भी हैं कि इस महीने के अंत तक सरकार मक्के के समर्थन मूल्य में वृद्धि कर सकती है। राजलक्ष्मी के अनुसार अभी तक सरकार के आंकड़े बताते हैं कि मक्के के रकबे में 15 फीसदी की वृद्धि हुई है। लेकिन खेतों के निरीक्षण करने से पता चल रहा है कि इस बार मक्के की फसल काफी कमजोर है, लिहाजा मक्के के कुल उत्पादन में कमी होने के आसार हैं।

मंडी में मक्के की आवक जो अगस्त से शुरू हो सकती है, की स्थिति फिलहाल काफी अच्छी नहीं है। ऐसे में अटकलें लगायी जा रही हैं कि मक्का इस दबाव में आ सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस साल मक्के का उत्पादन पिछले साल के 1.85 करोड़ टन की तुलना में 1.6 करोड़ टन रहने की उम्मीद है। न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में अटकलें हैं कि यह मौजूदा 620 रुपये से बढ़ाकर 840 रुपये प्रति क्विंटल तक की जा सकती है।

कार्वी कॉमट्रेड के एक विश्लेषक ने बताया कि यदि ऐसा हुआ तो तय है कि मक्के का औसत हाजिर भाव 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के पार चला जाएगा। ऐसी स्थिति में इसका वायदा भाव भी 1,050 रुपये प्रति क्विंटल के पार जाने की उम्मीद है। आज अगस्त और सितंबर डिलीवरी वाले मक्के का वायदा सौदा क्रमश: 1,039 रुपये और 1,058 रुपये प्रति क्विंटल के पार चला गया।

Advertisement
First Published - July 21, 2008 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement