facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारStock Market Today: GIFT Nifty में गिरावट के संकेत, एशियाई बाजारों में दबाव; आज Tata Steel समेत कई दिग्गजों के नतीजेRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंद

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! चीन-अमेरिका टैरिफ जंग से बाजार में हड़कंप

Advertisement

चांदी दिसंबर 2020 के बाद के सबसे खराब सप्ताह की ओर

Last Updated- April 04, 2025 | 11:11 PM IST
Gold

सोने की कीमतें शुक्रवार को करीब 2 फीसदी टूट गई जब ट्रेडरों ने बाजार में व्यापक बिकवाली के बाद अपनी पोजीशन बेच दी, जब चीन ने अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ लगा दिया। हाजिर सोना 1.9 फीसदी टूटकर 3,053.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गया जबकि गुरुवार को उसने 3,167.57 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया था।

अमेरिकी सोना वायदा 1.6 फीसदी टूटकर 3,072.10 डॉलर पर आ गया। विश्लेषकों ने कहा, निवेशक अन्य परिसंपत्तियों में अपने नुकसान की भरपाई के लिए सोने में अपने कुछ निवेश की बिकवाली कर रहे हैं और यह कदम मार्जिन कॉल के चलते देखने को मिली।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड के विश्लेषक सुकी कूपर ने कहा, बाजार में बिकवाली के मौजूदा माहौल मे हमें अभी इसमें और बढ़ने की गुंजाइश दिख रही है। हमें उम्मीद है कि कीमतें दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचेगी। दूसरी तिमाही में बैंक ने सोने की कीमतें 3,300 डॉलर प्रति औंस रहने की भविष्यवाणी की है।

चीन के वित्त मंत्रालय ने कहा कि वह 10 अप्रैल से अमेरिकी के सभी सामान पर 24 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। यह बयान ट्रंप के कदम के एक दिन बाद आया है जहां उन्होंने कहा था कि वह अमेरिका में होने वाले सभी आयात पर 10 फीसदी आधारभूत शुल्क लगाएगा, साथ ही देश के सबसे बड़े कारोबारी साझेदारों में से कुछ पर और ज्यादा शुल्क लगाएगा। वैश्विक शेयरों में इस खबर के बाद लगातार दूसरे दिन गिरावट आई, जिसकी वजह से वैश्विक मंदी के डर के बीच नुकसान और बढ़ गया।

शुक्रवार की अमेरिकी श्रम विभाग की रिपोर्ट से पता चला कि अर्थव्यवस्था ने मार्च में 2.28 लाख नौकरियां जोड़ी जबकि रॉयटर्स की रायशुमारी में अर्थशास्त्रियों ने इसमें 1.35 लाख की बढ़त का अनुमान जताया था। इस बीच, बेरोजगारी दर 4.2 फीसदी रही जबकि इसके 4.1 फीसदी रहने का अनुमान था।

एलिगिएंस गोल्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी एलेक्स एबकेरियन ने कहा, मुझे लगता है कि इस आंकड़े से फेडरल रिजर्व ब्याज दर में कमी के फैसले में देर करना जारी रख सकता है। सोने को हालांकि अनिश्चितता के समय सुरक्षित ठिकाना माना जाता है, लेकिन यह कम ब्याज दर के माहौल में फलता-फूलता है।

बाजार अभी साल के अंत तक फेड की तरफ से 120 आधार अंकों की कटौती मानकर चल रहा है। निवेशक मौद्रिक नीति के संकेत के लिए फेड चेयरमैन के भाषण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हाजिर सोना 4.9 फीसदी टूटकर 30.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया और यह सितंबर 2020 के बाद के सबसे कमजोर सप्ताह की ओर बढ़ रहा है।

Advertisement
First Published - April 4, 2025 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement