facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने में मुनाफावसूली, डॉलर मजबूत होने से कीमतों पर दबाव

Advertisement

हाजिर सोने की कीमत 11.38 बजे (जीएमटी) 1 फीसदी गिरकर 4,452.97 डॉलर प्रति औंस रह गई। इससे पहले सत्र में सोने की कीमत एक सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी

Last Updated- January 07, 2026 | 9:38 PM IST
gold jewellery

सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने महीनों से जारी रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद मुनाफावसूली की। डॉलर के थोड़ा मजबूत होने से भी दबाव बढ़ा। हाजिर सोने की कीमत 11.38 बजे (जीएमटी) 1 फीसदी गिरकर 4,452.97 डॉलर प्रति औंस रह गई। इससे पहले सत्र में सोने की कीमत एक सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

26 दिसंबर को सोने की कीमत 4,549.71 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। फरवरी डिलिवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 0.7 फीसदी टूटकर 4,462.70 डॉलर पर रहा।

बैंकिंग समूह स्विसकोट के बाहरी विश्लेषक कार्लो अल्बर्टो डी कासा ने कहा, मुख्य रुझान सकारात्मक बना हुआ है। लेकिन अल्पावधि में कुछ निवेशक पिछले कुछ महीनों की महत्त्वपूर्ण तेजी के बाद मुनाफा बुक रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर में थोड़ी रिकवरी हुई है, इससे सोने की मांग में थोड़ी कमी आई है।

दूसरी ओर, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका लाने के बाद से वॉशिंगटन, वेनेजुएला के साथ तालमेल बनाता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को वेनेजुएला के 5 करोड़ बैरल तक तेल को परिष्कृत करने और बेचने की योजना का खुलासा किया, जो अमेरिकी नाकाबंदी के कारण फंसा हुआ है।

अमेरिकी डॉलर दो सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर के करीब बना रहा, जिससे अन्य मुद्रा धारकों के लिए डॉलर मूल्य में धातुएं ज्यादा महंगी हो गईं। इस बीच, फेडरल रिजर्व के गवर्नर स्टीफन मिरान ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था की गति के लिए अमेरिकी ब्याज दर में आक्रामक कटौती की आवश्यकता है, जबकि रिचमंड फेड के अध्यक्ष थॉमस बार्किन ने कहा कि आने वाले आंकड़ों के अनुसार दर परिवर्तनों को बारीकी से समायोजित करने की आवश्यकता होगी।

अन्य कीमती धातुओं में हाजिर चांदी की कीमत 2.5 फीसदी गिरकर 79.26 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो 29 दिसंबर को दर्ज किए गए सर्वकालिक उच्च स्तर 83.62 डॉलर से नीचे है। हाजिर प्लैटिनम की कीमत 4.8 फीसदी गिरकर 2,327.62 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement