facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

इस दीवाली में बुझे-बुझे से हैं सर्राफा कारोबारियों के चेहरे

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:04 AM IST

पिछले महीने की अपेक्षा सोने के कारोबार में भले ही बढ़ोतरी हो गयी हो पर अभी भी सर्राफा कारोबारियों के चेहरे मुरझाए हुए हैं।


पिछले साल के त्योहारी सीजन की तुलना में इस बार का कारोबार करीब  30-35 फीसदी कम है। कारोबारियों के मुताबिक उन्हें अच्छा मुनाफा तभी मिलेगा जब आभूषणों का कारोबार काफी बढ़ जाए।

वैसे कारोबारियों का मानना है कि सोने के कारोबार का पिछले साल के स्तर तक जाने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं है। फिर भी उन्हें उम्मीद है कि यदि सोने में 500 रुपये की भी कमी हो गई तो इसकी खरीदी पिछले साल के आसपास तक पहुंच जाएगी।

लौटे ग्राहक

सर्राफा कारोबारी इन दिनों बात करने से कतरा रहे हैं। इसकी वजह कई महीने बाद बाजार में चहल-पहल का लौटना है। इन कारोबारियों को इस समय ये कतई मंजूर नहीं कि कोई भी ग्राहक यूं ही लौट जाए।सोने के विक्रेता कहते हैं कि दो महीने से उनका कारोबार रूका पड़ा है। सर्राफा बाजार संघ के पूर्व अधिकारी अवधेश चंद्र कहते हैं कि दीपावली में महज हफ्ते भर का समय रह गया है।

शादी का मौसम भी अब शुरू होने को है पर सोना तो 12-13 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे उतरने का नाम ही नहीं ले रहा। बाजार का ये हाल है कि बुधवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 12,400 रुपये रही जबकि पिछले साल सोना दीपावली के वक्त 10 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से भी नीचे चल रहा था। इस बार की विश्वव्यापी आर्थिक मंदी ने भी सोने की घरेलू मांग को प्रभावित किया है।नतीजा के तौर पर पिछले साल की तुलना में सोने के कारोबार में 30 फीसदी की कमी हो चुकी है।

बदला रुझान

कारोबारियों की मानें तो ग्राहकों का रुझान अब बदल गया लगता है। वे आभूषण की बजाय सोने के सिक्के, छड़, बिस्कुट आदि खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आभूषण तो सिर्फ शादी के लिए ही खरीदे जा रहे हैं।

चढ़ सकते हैं भाव

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि अगर कीमत में प्रति दस ग्राम 500 रुपये तक की कमी हो गई तो इसकी खरीदी पिछले साल के आसपास तक चली जाएगी। दूसरी ओर यह आशंका भी है कि शेयर बाजार और लुढ़का तो सोने का बाजार 15 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकता है। वैसे कुछ दिन पहले तो यह 13,800 रुपये तक जा चुका है। सोने का मूल्यांकन पूरी दुनिया में एकसमान होता है जबकि रुपये के साथ ऐसा नहीं है।

निर्यात में कमी

विश्वव्यापी आर्थिक मंदी के चलते पिछले दो माह में आभूषण का निर्यात लगभग 25 फीसदी कम हो चुका है। पिछले 15 दिन में डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से निर्यात बाजार में थोड़ी मजबूती की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसका निर्यात पिछले साल के मुकाबले रुपये में 22 फीसदी गिर चुका है।

Advertisement
First Published - October 22, 2008 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement