facebookmetapixel
Advertisement
NEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेटइजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी IT करीब 6% टूटा; इंफोसिस, TCS समेत सभी 10 शेयर लाल निशान मेंAccenture के कमजोर संकेत से TCS, Infosys और Wipro के निवेशकों को क्या समझना चाहिए?भारत-ब्रिटेन डील का बड़ा फायदा! भारतीय कंपनियों के बचेंगे 500 मिलियन पाउंड हर सालAI बदलेगा रियल एस्टेट का खेल! 7 साल में सेक्टर को मिलेगा 17 अरब डॉलर तक का बूस्टभारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा दांव, लॉरियल खरीदेगी इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारीRBI की सख्ती से थम सकती है बॉन्ड बाजार की रफ्तार, विशेषज्ञों ने जताई आशंकाStock Market Update: Infosys-TCS की फिसलन से बाजार में हड़कंप; सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे लुढ़का

फिर लगा इस्पात पर आयात शुल्क

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 4:04 AM IST

सरकार ने विशिष्ट लौह एवं इस्पात उत्पादों पर पांच प्रतिशत आयात शुल्क फिर से लगाने की घोषणा की गई है।


घरेलू उद्योग को सस्ते विशेषकर चीन से सस्ते आयात से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।  यह आयात शुल्क पिग आयरन, सेमी फिनिश्ड, फ्लैट तथा लंबी श्रेणी के उत्पादों पर लगाया गया है।

सरकार ने मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के उपायों के तहत अप्रैल में आयात शुल्क को वापस ले लिया था। घरेलू इस्पात उद्योग सस्ते आयात और घरेलू कीमतों में आ रही गिरावट को कम करने के लिए 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की मांग करता आ रहा था।

उसका कहना था कि सस्ते इस्पात के आयात से उसकी बिक्री में कमी आ रही है। अग्रणी स्टील कंपनियां जैसे स्टील अथॅरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) तथा जेएसडब्ल्यू इस्पात की खपत की मांग में 25 से 30 प्रतिशत की कमी देखने को मिली।

हालांकि, औद्योगिक विशेषज्ञों ने कहा कि आयात शुल्क सस्ते आयात से कोई राहत दिलाने नहीं जा रहा है। यूक्रेन और चीन की कंपनियां 430 डॉलर से 440 डॉलर प्रति टन पर इस्पात की पेशकश कर रही हैं और बड़े पैमाने पर उन्हें ठेके भी मिल रहे हैं।

वर्तमान डॉलर विनिमय दरों पर इसकी कीमत 21,300 रुपये से 21,800 रुपये के बीच बैठती है। खपत वाली जगह पर पहुंचने के बाद इसकी कीमत लगभग 23,300 रुपये से 23,800 रुपये के बीच हो जाती है (इसमें पोर्ट क्लियरिंग और माल भाड़ा शुल्क भी शामिल है)।

दूसरी तरफ घरेलू इस्पात की कीमतें 34,000 रुपये प्रति टन (एक्स-मिल) हैं। कारोबारी सूत्रों ने बताया कि 5 प्रतिशत का शुल्क लगाए जाने के बाद आयातित इस्पात की कीमतों में लगभग 1,100 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी होगी जबकि आयातित और घरेलू इस्पात की कीमतों में लगभग 10,000 रुपये प्रति टन का अंतर है।

कारोबारी सूत्रों ने बताया, ‘आयात शुल्क लगा कर सरकार ने उद्योग की मांग मान ली है, यद्यपि यह आंशिक है, साथ ही सस्ते आयात का जारी रहना भी सुनिश्चित किया है।’ घरेलू इस्पात उत्पदकों ने इस महीने की शुरुआत में कीमतों में 12 से 14 प्रतिशत या 5,000 रुपये से 5,500 रुपये प्रति टन की कमी की थी ताकि बिक्री बढ़ाई जा सके।

लेकिन, परिस्थितियों में सुधार नहीं होता देख कर इस्पात उत्पादकों को एक बार फिर कीमतों को घटाना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - November 18, 2008 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement