facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई को लेकर सावधान रहने की जरूरत, इसलिए नहीं बदलीं ब्याज दरें: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राMF मार्केट में बड़ा बदलाव! Zerodha लाया पहला ‘लाइफ साइकिल फंड’, सिर्फ ₹100 से निवेश की होगी शुरुआतग्रीन एनर्जी पर RIL का मेगा प्लान! जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स, कच्छ सोलर फार्म बनेंगे गेमचेंजर; बनेंगी 2 लाख नौकरियांApple यूजर्स को बड़ा झटका! महंगे हो सकते हैं iPhone, जानें वजह₹1 लाख करोड़ का बिजनेस, JIO IPO, Ajio और JioMart का विस्तार: ईशा अंबानी ने बताया RCPL का फ्यूचर प्लानITR filing: फॉर्म 16 से गायब रह सकती हैं ये 10 तरह की कमाई, ITR फाइल करते समय भूलना पड़ सकता है भारीRIL AGM 2026: जामनगर बनेगा दुनिया की पहली ऑटोनॉमस रिफाइनरी, पश्चिम एशिया संकट में 4 गुना बढ़ाई LPG सप्लाईReliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्कUS-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर लगा ब्रेक, क्या फिर भड़क सकता है पश्चिम एशिया?सोने की कीमतों में और गिरावट का खतरा, 4000 डॉलर तक फिसल सकता है भाव: प्रवीण सिंह

बेहतर पैदावार से ग्वार व इसके उत्पाद हुए सस्ते

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:46 AM IST

मौजूदा सीजन में ग्वार उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद के चलते बाजार में ग्वार की कीमतों में कमी का अनुमान है। राजस्थान के कारोबारियों ने ये अनुमान लगाए हैं।


वैसे पहले से ही ग्वार के अगले महीने के वायदा अनुबंध का भाव 1,500 रुपये प्रति क्विंटल के नीचे चल रहा है। घरेलू बाजार में ग्वार की कम मांग और विदेशी बाजारों से सामान्य खपत के कारण ग्वार बीजों और ग्वारगम की कीमतों में तेजी नहीं हो रही है।

जुलाई-अगस्त में ग्वार की बुआई के समय कमोडिटी मामलों के जानकारों का कहना था कि ग्वार बीजों के कारोबार में तेजी जारी रहेगी। जानकारों का तो यहां तक कहना था कि कीमतें कभी भी 1,500 रुपये प्रति क्विंटल के नीचे नहीं आएगी। बहरहाल, मौजूदा हालात नरमी के संकेत दे रहे हैं।

ग्वार के मुख्य उत्पादक क्षेत्र जैसे राजस्थान में कम बारिश की उम्मीद के चलते ग्वार के उत्पादन सीमित रहने की बात कही गई थी। हालांकि बाद में अच्छी बारिश होने से ग्वार का उत्पादन पिछले साल के 75 हजार टन की तुलना में इस साल करीब एक लाख टन होने का अनुमान व्यक्त किया गया।

कमोडिटी विश्लेषकों के मुताबिक, उत्पादन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने से ग्वारबीजों की कीमतों में कमी आई है। एग्रीवाच कमोडिटीज के एक विश्लेषक ने बताया कि इसकी कीमतों में अभी और कमी होगी। उम्मीद है कि कीमतें 100 रुपये नीचे गिरकर 1,380 रुपये प्रति क्विंटल तक चली जाएगी। ग्वारगम के मुख्य उत्पादों जैसे-चूरी और कुर्मा की मांग मुख्यत: खाड़ी के देशों से हुआ करती है।

Advertisement
First Published - October 29, 2008 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement