facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP

Gold Roundup: ऑल टाइम हाई से नीचे आया सोना, MCX पर भाव 56,900 के नीचे, स्पॉट में अभी भी 57 हजार के ऊपर

Advertisement

सोने में चार दिनों से जारी तेजी पर बुधवार को  ब्रेक लग गया और कीमतें MCX पर 56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गई

Last Updated- January 25, 2023 | 2:44 PM IST
Gold all time high

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच एमसीएक्स (MCX) पर सोने (gold) में चार दिनों से जारी तेजी पर बुधवार को  ब्रेक लग गया और कीमतें 56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गई।  इससे पहले मंगलवार को कारोबार के दौरान (इंट्राडे ट्रेडिंग) सोने की कीमत 57,125 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई (all-time high) पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमतों में भी फिलहाल नरमी है।

जानकारों के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में आई कमजोरी की वजह से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज नरमी आई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये (USD vs INR) में आई तेजी की वजह से भी घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट को बल मिला, क्योंकि रुपये में मजबूती से सोने का आयात सस्ता हो जाता है।

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट / MCX

घरेलू वायदा बाजार (futures market) यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 56,969 रुपये के मुकाबले फिसलकर 56,940 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 56,990 और 56,775 के रेंज में कारोबार करने के बाद यह 109 रुपये यानी 0.19 फीसदी की नरमी के साथ 56,860 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

इससे पहले मंगलवार को सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 56,815 रुपये के मुकाबले बढ़कर 56,986 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 57,125 और 56,775 के रेंज में कारोबार करने के बाद यह 154 रुपये की मजबूती के साथ 56,969 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

वहीं चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस यानी 68,542 रुपये के मुकाबले गिरकर 68,497 रुपये प्रति किलोग्राम खुला। 68,549 और 68,231 रुपये प्रति किलोग्राम के रेंज में कारोबार करने के बाद यह 103 रुपये यानी 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 68,439 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू स्पॉट मार्केट

घरेलू हाजिर (स्पॉट) बाजार में भी आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली।

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार सोना 24 कैरेट (999) आज 184 रुपये की कमजोरी के साथ 57,138 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया । सोना 24 कैरेट (995) और सोना 22 कैरेट (916) भी क्रमश: 183 और 169 रुपये की नरमी के साथ 56,909 और 52,338 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किए गए । चांदी की कीमतें भी 190 रुपये की गिरावट के साथ 67,947 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट (हाजिर) गोल्ड 0.25 फीसदी की नरमी के साथ 1,932.48 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। पिछले कारोबारी सत्र में हाजिर कीमतें बढ़कर 9 महीने यानी अप्रैल 2022 के बाद के उच्चतम स्तर पर चली गई थी। विश्व की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के प्रदर्शन को दर्शाने वाले यूएस डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में फिलहाल 0.08 फीसदी की गिरावट है। मार्केट को अमेरिका में गुरुवार को आने वाले जीडीपी के आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार है।

2023 की शुरुआत से सोना तकरीबन 120 डॉलर प्रति औंस मजबूत हुआ है। यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा इस साल अपने शुरुआती दो मीटिंग में ब्याज दरों में सिर्फ 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी किए जाने की संभावना से सोने की कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है। दिसंबर 2022 की मीटिंग में भी फेड ने ब्याज दरों में सिर्फ 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था। इससे पहले लगातार चार मीटिंग में बेंचमार्क दरों में 75 बेसिस प्वाइंट की बढोतरी की गई थी।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 1:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement