facebookmetapixel
Advertisement
IPO की रेस में Razorpay की एंट्री! 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है वैल्यूएशनतेल नरम, गेहूं-सोयाबीन पर दबाव; हॉर्मुज और ईरान समझौते पर टिकी बाजार की नजरतीन महीने की जंग के बाद अमेरिका-ईरान समझौते की तारीख तय, इस दिन होंगे हस्ताक्षरडीजल बिक्री पर नए नियम से MSME संकट में! जेनरेटर चलाना हुआ मुश्किल, उद्योग जगत ने जताई चिंताOpening Bell: अमेरिका-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार में धमाका! सेंसेक्स 1100 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पारकोयले की राख में छिपे दुर्लभ खनिज, NLC की 600 करोड़ की योजना से चीन को चुनौतीसीतारमण का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- भारत की उपलब्धियों को कमतर दिखाते हैंमोटापा घटाने वाली दवाओं की होड़ से क्यों दूर रह रही पीरामल फार्मा?मध्य प्रदेश के इन 4 अनोखे उत्पादों का बढ़ा मान, GI टैग मिलने से खुले नए अवसरआईफोन पार्ट्स बनाने वाली टाटा यूनिट पर जांच की आंच, कंपनी ने कहा- हम नियमों के दायरे में

OMSS के तहत FCI की पहली ई-नीलामी 28 जून को

Advertisement

तीन-पांच लाख टन गेहूं छोटे निजी खरीदारों को बेचने की उम्मीद

Last Updated- June 16, 2023 | 9:25 AM IST
Wheat Procurement

भारतीय खाद्य निगम (FCI) को 28 जून से खुली बाजार बिक्री योजना (OMSS) के अंतर्गत शुरू हो रही ई-नीलामी में तीन-पांच लाख टन गेहूं छोटे निजी खरीदारों को बेचने की उम्मीद है। FCI के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अशोक के मीणा ने गुरुवार को यह बात कही।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हम 28 जून को हो रही पहली ई-नीलामी में तीन-पांच लाख टन गेहूं की बिक्री करेंगे। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।’ OMSS के अंतर्गत सरकार ने गेहूं की कीमतों पर नियंत्रण लाने के लिए मार्च, 2024 तक आटा मिल मालिकों के केंद्रीय पूल, निजी व्यापारियों, थोक खरीदारों और गेहूं उत्पादों के विनिर्माताओं को 15 लाख टन गेहूं बेचने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि देशभर में 31 जनवरी तक गेहूं की आरक्षित कीमत अच्छी और औसत गुणवत्ता के लिए 2,150 रुपये प्रति क्विंटल और अपेक्षाकृत कम अच्छे (URS) किस्म के गेहूं के लिए 2,125 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। चावल के मामले में नीलामी पांच जुलाई को शुरू होगी और क्षमता जरूरत के हिसाब से तय की जाएगी।

चावल के लिए आरक्षित कीमत देशभर में 31 अक्टूबर, 2023 तक निजी लोगों के लिए 3,100 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। खरीदार कम से कम 10 टन और अधिकतम 100 टन गेहूं एवं चावल के लिए बोली लगा सकते हैं। गेहूं और चावल ई-नीलामी के माध्यम से FCI के देशभर में स्थित लगभग 500 भंडार गृहों से भेजा जाएगा।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 9:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement