facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

मप्र में किसानों को मिलेगा 5 रुपये में बिजली कनेक्शन

Advertisement

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को महज पांच रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन देने की घोषणा की है। अभी उन्हें इसके लिए 7,500 रुपये चुकाने होते हैं।

Last Updated- March 02, 2025 | 9:45 PM IST
Farmers

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों को महज पांच रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन देने की घोषणा की है। अभी उन्हें इसके लिए 7,500 रुपये चुकाने होते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को राजधानी भोपाल में आयोजित किसान आभार सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘जिन किसानों के पास स्थायी बिजली कनेक्शन नहीं है, उन्हें पांच रुपये में यह कनेक्शन दिया जाएगा। हम किसानों का जीवन बेहतर बनाना चाहते हैं।’

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस योजना को तत्काल लागू किया जाए। सबसे पहले इसे मध्य क्षेत्र में और उसके बाद प्रदेश के दूसरे हिस्सों में लागू किया जाएगा।

सोलर पंपों का आवंटन

प्रदेश सरकार अपने आगामी बजट में किसानों को सोलर पंप आवंटित करने के लिए विशेष प्रावधान करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आगामी 12 मार्च को पेश होने जा रहे वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में किसानों और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में कहा कि अगले तीन सालों में प्रदेश के किसानों को 30 लाख सोलर पंप दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों द्वारा उत्पन्न की जाने वाली अतिरिक्त सौर ऊर्जा सरकार द्वारा खरीदी जाएगी।

कांग्रेस को लिया आड़े हाथों

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पुरानी सरकारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नदी जोड़ो परियोजनाओं का विरोध किया करती थी। उन्होंने कहा, ‘तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधानसभा में कहा था कि शिप्रा में नर्मदा का पानी नहीं आ सकता क्योंकि दोनों नदियों की ऊंचाई अलग है। इससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाएगा।‘ मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने इसे संभव कर दिखाया और मध्य प्रदेश आज नदी जोड़ो योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।

Advertisement
First Published - March 2, 2025 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement