facebookmetapixel
Advertisement
सितंबर से महंगी होंगी हुंडई की कारें, कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलानत्योहारी सीजन से पहले महंगी होगी प्याज? बारिश और कम सप्लाई ने बढ़ाई टेंशनबैलेंस्ड हाइब्रिड फंड: 40-60 का इक्विटी-डेट फॉर्मूला, किसके लिए सही है ये फंड? निवेश से पहले समझें पूरा गणितवेदांता का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बढ़ा, कार्बन उत्सर्जन घटाने में 1 अरब डॉलर से ज्यादा निवेशबिहार को ₹3590 करोड़ सौगात, पीएम गतिशक्ति से मजबूत होगी मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा कनेक्टिविटीलिकर सेक्टर करेगा कमाल! ब्रोकरेज को पसंद ये 3 शेयर, UK FTA समेत इन ट्रिगर्स से मिलेगा फायदाअंतरराष्ट्रीय टैक्स मामलों में स्पष्टता लाएगा आयकर विभाग, घटेगी अनिश्चितताकैबिनेट ने ₹9450 करोड़ के 4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 8 जिलों को मिलेगा फायदाबाजार में तेजी फिर भी निवेशक खेल रहे सेफ दांव, मनी मार्केट फंड्स में लगाएं ₹1.4 लाख करोड़26-45 साल वालों ने किए सबसे ज्यादा हेल्थ क्लेम, 56% दावों के पीछे कौन-कौन सी बीमारियां?

खाद्य तेल भंडार व आयात कई साल के निचले स्तर पर

Advertisement

भारत का खाद्य तेल का भंडार 1 मई, 2025 को घटकर 5 साल के निचले स्तर 13.5 लाख टन पर पहुंच गया है।

Last Updated- May 14, 2025 | 11:34 PM IST
Edible oil
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत का खाद्य तेल का भंडार 1 मई, 2025 को घटकर 5 साल के निचले स्तर 13.5 लाख टन पर पहुंच गया है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में पाम ऑयल के आयात में तेज गिरावट आने के कारण ऐसा हुआ है, जो 4 साल के निचले स्तर पर रहा है।

इसके पहले भारत में बंदरगाहों पर और आयात की कतार में भंडार 1 मई, 2020 को निचले स्तर पर करीब 9.1 लाख टन था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा कि घटते स्टॉक के कारण भारत आने वाले महीनों में पाम ऑयल और सोया तेल का आयात बढ़ा सकता है, जिससे मलेशिया के पाम ऑयल और अमेरिका के सोया तेल फ्यूचर्स को समर्थन मिलेगा। अप्रैल में भारत के पाम ऑयल का आयात मार्च की तुलना में 24.29 प्रतिशत गिरकर 3,21,446 टन रह गया है।

एसईए के कार्यकारी निदेशक बीवी मेहता ने कहा, ‘कम स्टॉक का यह मतलब नहीं कि देश में खाद्य तेल की आपूर्ति अपर्याप्त है। स्टॉक और आयात में गिरावट की एक वजह यह है कि सरसों की पेराई पूरे रफ्तार से चल रही है, जिसके कारण घरेलू आपूर्ति बेहतर है।’

उन्होंने कहा कि बंदरगाह पर स्टॉक गिरने की एक वजह यह भी है कि हर महीने करीब 60,000 से 70,000 टन रिफाइंड खाद्य तेल का आयात नेपाल से हो रहा है। कम स्टॉक और कम आयात ऐसे समय में हुआ है जब अप्रैल 2025 में खाद्य तेल की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 17.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है और लगातार छठे महीने इसकी महंगाई दो अंकों में बनी हुई है।

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement