facebookmetapixel
Stock Market: सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल! अमेरिका-भारत डील से बाजार में जोश7.6% ब्याज दर पर कार लोन! जानिए कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता ऑफरLenskart IPO Listing: अब क्या करें निवेशक? Buy, Sell या Hold?बैंक खाली हो रहे हैं! कहां जा रहा है पैसा?Torrent Power Q2 results: मुनाफा 50% बढ़कर ₹741.55 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी से रेवन्यू बढ़ाFY26 में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 7% बढ़कर ₹12.92 लाख करोड़ पर पहुंचा, रिफंड में सुस्ती का मिला फायदाDelhi Red Fort Blast: लाल किला धमाके से पुरानी दिल्ली के बाजारों में सन्नाटा, कारोबार ठपअक्टूबर में SIP निवेश ₹29,529 करोड़ के ऑलटाइम हाई पर, क्या है एक्सपर्ट का नजरियाहाई से 43% नीचे गिर गया टाटा ग्रुप का मल्टीबैगर शेयर, क्या अब निवेश करने पर होगा फायदा?Eternal और Swiggy के शेयरों में गिरावट! क्या अब खरीदने का सही वक्त है या खतरे की घंटी?

Edible oil import: मई में बढ़ा खाद्य तेल आयात, रिफाइंड तेल का आयात ढाई गुना से भी ज्यादा बढ़ा

मई महीने में अखाद्य तेलों को मिलाकर कुल तेल आयात में 45 फीसदी इजाफा हुआ है। हालांकि चालू तेल वर्ष के पहले 7 महीने में कुल तेल आयात में करीब 5 फीसदी गिरावट आई है।

Last Updated- June 13, 2024 | 9:49 PM IST
Edible oil
Representative Image

Edible oil import: चालू तेल वर्ष (नवंबर से अक्टूबर) में बीते 3 महीने से खाद्य तेलों के आयात में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मई महीने के दौरान भी खाद्य तेलों के आयात में बड़ा इजाफा हुआ है। मई में सालाना और मासिक दोनों आधार पर खाद्य तेल आयात बढ़ा है। हालांकि चालू तेल वर्ष 2023-24 में खाद्य तेलों के कुल आयात में गिरावट दर्ज की गई है। चालू तेल वर्ष में कच्चे तेलों के आयात में गिरावट देखी जा रही है, जबकि रिफाइंड तेलों का आयात बढ़ रहा है।

मई में कितना हुआ खाद्य तेलों का आयात?
एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मई महीने में 14.98 लाख टन खाद्य तेलों का आयात हुआ, जो पिछली समान अवधि के आयात 10.53 लाख टन से करीब 42 फीसदी अधिक है। साथ ही यह अप्रैल महीने के आयात 13.04 लाख टन से भी करीब 15 फीसदी ज्यादा है। अखाद्य तेलों को मिलाकर मई में कुल तेलों का आयात 45 फीसदी बढ़कर 15.29 लाख टन दर्ज किया गया। इन तेलों के आयात में इतनी बड़ी वृद्धि की वजह रिफाइंड तेल यानी आरबीडी पामोलीन के आयात में ढाई गुना से अधिक वृद्धि के साथ ही सूरजमुखी तेल के आयात में 86 फीसदी और कच्चे पाम तेल के आयात में करीब 53 फीसदी इजाफा होना है।

यह भी पढ़ें: Soybean crushing: सोयाबीन की पेराई सुधरी, सोया खली का निर्यात भी बढ़ा

तेल वर्ष 23-24 की नवंबर-मई अवधि में कितना हुआ खाद्य तेल आयात?
बीते 3 महीने से भले ही खाद्य तेलों का आयात बढ़ रहा हो। लेकिन चालू तेल वर्ष के पहले 7 माह में कुल खाद्य तेल आयात में कमी आई है। SEA के मुताबिक चालू तेल वर्ष की नवंबर-मई अवधि में 85.67 टन खाद्य तेल आयात हुए, जो पिछली समान अवधि में आयात हुए 90.55 लाख टन से 5.38 फीसदी कम है। अखाद्य तेलों को मिलाकर कुल तेल आयात करीब 5 फीसदी घटकर 86.78 लाख टन रह गया। चालू तेल के पहले 7 माह के दौरान कच्चे तेलों का कुल आयात 6.82 फीसदी घटकर 73.31 लाख टन रह गया, जबकि रिफाइंड तेलों का आयात 4.2 फीसदी बढ़कर 12.36 लाख टन हो गया।

सूरजमुखी तेल का आयात बढ़ा, सोयाबीन का घटा
चालू तेल वर्ष के दौरान कच्चे सूरजमुखी तेल के आयात में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पहले 7 माह के दौरान 19.97 लाख टन सूरजमुखी तेल का आयात हो चुका है, जो पिछली समान अवधि में आयात हुए 16.62 लाख टन से करीब 20 फीसदी अधिक है। सूरजमुखी तेल के उलट कच्चे सोयाबीन तेल के आयात में गिरावट आई है। चालू तेल वर्ष के पहले 7 माह में यह 22 फीसदी से ज्यादा घटकर 15.92 लाख टन रह गया। इस दौरान पाम तेलों का आयात भी करीब 7 फीसदी घटकर 49.77 लाख टन रह गया।

First Published - June 13, 2024 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट