facebookmetapixel
Advertisement
NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोक

Soybean crushing: सोयाबीन की पेराई सुधरी, सोया खली का निर्यात भी बढ़ा

Advertisement

मई के दौरान सालाना आधार पर सोयाबीन की पेराई में 19 फीसदी, जबकि सोया खली के निर्यात में करीब 2 फीसदी इजाफा हुआ है।

Last Updated- June 12, 2024 | 4:23 PM IST
Soybean prices
Representative Image

सोयाबीन की पेराई अब सुधरने लगी है। मई महीने में इसकी पेराई में इजाफा हुआ है, जबकि अप्रैल में सोयाबीन की पेराई में गिरावट आई थी। चालू तेल वर्ष (अक्टूबर से सितंबर) के पहले 8 महीने के दौरान भी सोयाबीन की पेराई अधिक रही। मई में सोया खली के निर्यात में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मई में कितनी हुई सोयाबीन की पेराई?
सोयाबीन उद्योग के प्रमुख संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) के आंकड़ों के अनुसार तेल वर्ष 2023-24 के मई महीने में 9.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई, जो पिछली समान अवधि में हुई 8 लाख टन पेराई से करीब 19 फीसदी ज्यादा है। मई में अप्रैल के बराबर ही सोयाबीन की पेराई हुई, जबकि अप्रैल महीने में सालाना और मासिक आधार पर सोयाबीन की पेराई में गिरावट आई थी। मई में सोयाबीन की पेराई में सुधार देखने को मिला है। जानकारों के अनुसार सोयाबीन की पेराई बढ़ने की वजह सोया खली की मांग सुधरना है।

तेल वर्ष 2023-24 में अब तक कितनी हुई सोयाबीन की पेराई?
चालू तेल वर्ष की अक्टूबर-मई अवधि में सोयाबीन की कुल पेराई में इजाफा हुआ है। SOPA के अनुसार अक्टूबर-मई अवधि में 86.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में हुई 83.50 लाख टन पेराई से करीब 3.50 फीसदी अधिक है। SOPA के मुताबिक चालू तेल वर्ष में 120 लाख टन सोयाबीन की पेराई होने का अनुमान है, जो पिछले तेल वर्ष में हुई 115 लाख टन पेराई से 5.75 फीसदी अधिक है।

अब सोया खली निर्यात भी सुधरा
मई महीने के दौरान सोया खली के निर्यात में भी सुधार देखने को मिला, जबकि अप्रैल में इसके निर्यात में गिरावट दर्ज की गई थी। चालू तेल वर्ष के मई महीने में 1.18 लाख टन सोया खली का निर्यात हुआ, जबकि पिछले साल मई में 1.16 लाख टन खली का निर्यात हुआ था। जाहिर है मई में सोया खली के निर्यात में करीब 2 फीसदी इजाफा हुआ है, जबकि अप्रैल महीने में सालाना आधार पर सोया खली का निर्यात 20 फीसदी घटा था। तेल वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-मई अवधि में 16.41 लाख टन सोया खली का निर्यात हो चुका है, जो पिछली समान अवधि के 15.16 लाख टन निर्यात से करीब 8 फीसदी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement