facebookmetapixel
Advertisement
राज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वलकोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचनाFoxconn ने भारतीय इकाई में बढ़ाई हिस्सेदारी, कंपनी ने खरीदे ₹35 करोड़ से ज्यादा के शेयरस्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स ने किया कमाल! Zepto के ऑटोमेटेड वेयरहाउस कैसे बदल रहे हैं क्विक-कॉमर्स का भविष्यरफ्तार में ऑटो सेक्टर: मई में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 13.5% बढ़ी, GST कटौती का दिख रहा असरनकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का शक! सरकार ने बंद कराईं जैक्सन लैबोरेटरीज की दो राज्यों में विनिर्माण इकाइयांजाइडस ने सनशाइन के साथ मिलाया हाथ, श्रीलंका में लगेगा $2 करोड़ का दवा प्लांट; आयात पर घटेगी निर्भरताशेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्री

दाल आयात पर सब्सिडी की मांग

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:31 PM IST

दालों के निजी कारोबारियों ने दाल के आयात पर सरकारी एजेंसियों को दी जा रही सब्सिडी का विस्तार करने की मांग की है।


इन कारोबारियों का कहना है कि उन्हें भी इस सब्सिडी का लाभ दिया जाए ताकि घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ाई जा सके। दाल आयातकों के असोसिएशन के प्रेजिडेंट के. सी. भरतिया ने कहा कि दाल की कीमतें तभी कम हो सकती हैं जब घरेलू बाजार में इसकी आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा तभी मुमकिन है जब सरकारी एजेंसियों को मिल रही 15 फीसदी की सब्सिडी का लाभ निजी कारोबारियों (आयातकों) को दिया जाए।


उन्होंने कहा कि दालों के निर्यात पर पाबंदी लगाई जा चुकी है, ऐसे में इसकी आपूर्ति पर तब तक असर नहीं पड़ेगा जब तक कि इसका आयात न किया जाए। हालांकिसरकार के इस कदम से मुद्रास्फीति को काबू में लाया जा सकता है क्योंकि इससे बाजार का नजरिया बदलेगा। भरतिया ने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि निजी आयातक बिल दिखाकर ज्यादा सब्सिडी का दावा कर सकते हैं तो इसका भी उपाय कर दिया जाना चाहिए।


सरकारी एजेंसियों द्वारा 2007-08 के लिए 15 लाख टन दाल के आयात की अनुमति दी गई और इसके लिए उन्हें सब्सिडी दी गई। भरतिया ने कहा कि 2007-08 में भारत में 14.34 लाख टन दाल की पैदावार का अनुमान है जबकि पिछले साल 14.20 लाख टन दाल की पैदावार हुई थी।


इस तरह तीस लाख दाल की कमी हो सकती है। पिछले साल भारत ने 25 लाख टन दाल का आयात किया था और इस बार भी इतनी ही मात्रा के आयात का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाल की सीमित उपलब्धता है।

Advertisement
First Published - April 2, 2008 | 12:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement