facebookmetapixel
Advertisement
Market Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

100 डॉलर की तरफ सरकने लगा कच्चा तेल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:42 PM IST

एशियाई बाजार में तेल की कीमत मंगलवार को गिरकर 109 डॉलर प्रति बैरल रह गई। अमेरिका के गुस्ताव तूफान के कारण इसकी मांग में हुई कमी की वजह से कीमतों में ये गिरावट देखी जा रही है।


अक्टूबर माह के लिए कच्चे माल की आपूर्ति को लेकर न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत 106.03 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। कल जब श्रम दिवस के कारण अमेरिका में कारोबार बंद था, कारोबार 4.34 डॉलर प्रति बैरल चढ़कर 111.12 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था।

गुस्ताव के कमजोर पड़ने से ऑफशोर तेल कुंओं की खुदाई और लुसियाना रिफाइनरी में तेल परिष्करण का काम न्यू ऑलिएंज और उसके आसपास के क्षेत्रों के मुकाबले आशा से कम प्रभावित हुआ। पिछले कुछ महीने में कच्चे तेल की कीमतों में काफी उछाल देखा जाता रहा और 11 जुलाई को तो इसकी कीमत 147.27 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी।

विकासशील देशों में बढ़ती मांगों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में यह उछाल देखा गया। अब जबकि अमेरिका, यूरोप और जापान साल के बचे हुए महीने में कमजोर आर्थिक विकास के कयास लगा रहे हैं, वहीं निवेशक इस बात पर भी दांव लगा रहे हैं कि चीन और भारत जैसे देशों में तेल की मांग में कमी आ सकती है।

सिंगापुर की एक कंसल्टेन्सी कंपनी परविन एंड गर्ट्ज के ऊर्जा विश्लेषक विक्टर शम का कहना है कि वैश्विक मंदी को लेकर हो रही चिंता की वजह से आगे भी बाजार कमजोर पड़ता रहेगा। इस वजह से विकासशील बाजारों में तेल की मांग में कमी आएगी।

ओपेक और तेल आपूर्ति करने वाले देशों को तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट करनी चाहिए ताकि इसकी मांग बनी रहे। पेट्रोलियम निर्यात देशों के संगठन की आगामी बैठक 9 सितंबर को होनेवाली है, जिसमें तेल की कीमतों को 100 डॉलर प्रति बैरल करने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 2, 2008 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement