facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

हमास ने 20 बंधकों को किया रिहा, इजरायल ने 1,900 फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली की

Advertisement

युद्ध रोकने के लिए हुए समझौते के तहत अकालग्रस्त गाजा में खाद्य और सहायता सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने की अनुमति दी गई है

Last Updated- October 13, 2025 | 11:08 PM IST
Gaza ceasefire pact
बंधकों की रिहाई के बाद जश्न मनाते लोग

हमास ने सोमवार को युद्धविराम के तहत सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर दिया। इस युद्धविराम ने गाजा पट्टी में दो साल से चल रहे युद्ध को रोक दिया है, जिसमें हजारों फिलिस्तीन मारे गए। इस समझौते के तहत इजरायल ने 1,900 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को भी रिहा किया है। युद्ध रोकने के लिए हुए समझौते के तहत अकालग्रस्त गाजा में खाद्य और सहायता सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने की अनुमति दी गई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘यहूदी कैलेंडर के अनुसार, दो वर्षों से जारी युद्ध का आज अंत हो रहा है।’ युद्धविराम शुक्रवार से शुरू हुआ और इसमें बंधकों के बदले फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली भी शामिल है। हालांकि, इजरायल-हमास युद्धविराम के बाद के चरणों पर अभी भी काम चल रहा है।

मिस्र पहुंचे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड  ट्रंप गाजा के भविष्य से संबंधित वैश्विक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को मिस्र पहुंच गए। वह अमेरिका की मध्यस्थता से हमास के साथ हुए युद्ध विराम का जश्न मनाने के लिए इजरायल की यात्रा के बाद मिस्र गए हैं। इजरायल की संक्षिप्त यात्रा के दौरान उन्होंने यरूशलम में ‘नेसेट’ (संसद) को संबोधित किया। गाजा सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है, जिसकी मेजबानी ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी कर रहे हैं। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी इस सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने ‘ज्यूइश हॉलीडे’ का हवाला देते हुए इसमें शिरकत करने से इनकार कर दिया।

हम ट्रंप के शांति प्रयासों का समर्थन करते हैं : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गाजा पट्टी में इजरायल के सभी 20 जीवित बंधकों की रिहाई का स्वागत किया और कहा कि भारत क्षेत्र में शांति लाने के अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड  ट्रंप के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करता है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम दो साल से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखे गए सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। यह रिहाई उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रंप के अथक शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मजबूत संकल्प के प्रति सम्मान है।’

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 10:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement