facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

कमजोर आपूर्ति को लेकर कच्चे तेल में तेजी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:05 PM IST

एशियाई बाजारों में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया। कमजोर आपूर्ति और धीमी आर्थिक वृद्धि को इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।


सुबह की खरीद में न्यू यॉर्क में तेल के प्रमुख कांट्रैक्टर लाइट स्वीट क्रूड को मई में तेल की खरीद के लिए 46 सेंट अधिक खर्च करने पड़े और तेल की कीमतें 104.9 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। गुरुवार को न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में बेंचमार्क कांट्रैक्ट एक डॉलर गिरकर 103.83 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। इसी तरह लंदन में ब्रेंट नॉर्थ में भी तेल की कीमतों में इजाफा हुआ।


यहां तेल मई वायदा 48 सेंट बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। जबकि गुरुवार को कीमतें 102.52 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर थीं। गुरुवार को ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन बेन बर्नान्के ने चेतावनी दी थी कि साल की पहली छमाही में अमेरिका को मंदी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वैश्विक वृद्धि में आधी फीसदी की कमी का अनुमान लगाया है और इसके 3.7 फीसदी रहने की संभावना व्यक्त की गई है।


तेल के वायदा कारोबार में इजाफा उस अमेरिकी रिपोर्ट के बाद हुआ है, जिसमें कहा गया है कि पिछले हफ्ते अमेरिका में गैसोलीन के भंडार में 45 लाख बैरल की कमी बताई गई है। इसके अधिक से अधिक 25 लाख बैरल तक गिरने की संभावना जताई गई थी।


यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब मई में गर्मियों की छुट्टियों को मनाने के लिए अमेरिकी नागरिक  घूमने की योजना बनाने लगते हैं। ऐसे में वाहनों के लिए गैसोलीन की मांग बढ़ जाती है। शुक्रवार को अमेरिका की बेरोजगारी दर के आंकड़े घोषित किये जाएंगे, जिस पर कारोबारियों की नजरें भी लगी होंगी।

Advertisement
First Published - April 5, 2008 | 12:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement