facebookmetapixel
Advertisement
राज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वलकोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचनाFoxconn ने भारतीय इकाई में बढ़ाई हिस्सेदारी, कंपनी ने खरीदे ₹35 करोड़ से ज्यादा के शेयरस्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स ने किया कमाल! Zepto के ऑटोमेटेड वेयरहाउस कैसे बदल रहे हैं क्विक-कॉमर्स का भविष्यरफ्तार में ऑटो सेक्टर: मई में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 13.5% बढ़ी, GST कटौती का दिख रहा असरनकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का शक! सरकार ने बंद कराईं जैक्सन लैबोरेटरीज की दो राज्यों में विनिर्माण इकाइयांजाइडस ने सनशाइन के साथ मिलाया हाथ, श्रीलंका में लगेगा $2 करोड़ का दवा प्लांट; आयात पर घटेगी निर्भरताशेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्री

भारत के लिए कच्चे तेल के दामों में 27 फीसदी का इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:31 PM IST

वित्त वर्ष 2007-08 में भारतीय रिफायनरी का क्रूड ऑयल बास्केट प्राइस औसतन 27 फीसदी बढ़ा यानी एक साल पहले के 62.46 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले 2007-08 में यह 79.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 14 मार्च को यह 103.8 डॉलर प्रति बैरल के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था और पिछले वित्त वर्ष के आखिरी दो महीनों में यह 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहा।


पश्चिम एशिया में तनाव और दुनिया की दूसरी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई कमजोरी के चलते तेल में निवेश बढ़ा और इसके नतीजे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 100 डॉलर से ऊपर पहुंच गया। अब तक उपलब्ध अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को भारतीय रिफायनरी का बास्केट प्राइस 99.45 डॉलर प्रति बैरल पर था। भारत ओमान-दुबई से हाई सल्फर व ब्रेंट यानी लो सल्फर युक्त कच्चे तेल का आयात 61.4:38.6 के अनुपात में करता है।


मार्च महीने में बास्केट प्राइस का औसत 99.76 डॉलर प्रति बैरल पर था जबकि फरवरी में 92.37 डॉलर प्रति बैरल। इस तरह फरवरी केमुकाबले मार्च में 8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 31 मार्च को समाप्त तिमाही में बास्केट प्राइस औसतन 93.77 डॉलर प्रति बैरल पर रही जो दिसंबर में समाप्त तिमाही के 85.09 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले 10.2 फीसदी ज्यादा थी।


भारत की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां 400 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रही हैं क्योंकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय कीमत के अनुसार पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और केरोसिन की कीमत बढ़ाने की इजाजत नहीं है। इस वजह से इन कंपनियों मसलन आईओसी, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वर्किंग कैपिटल पर खासा असर पड़ा है।

Advertisement
First Published - April 2, 2008 | 12:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement