facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

13 महीने के निचले स्तर पर कच्चा तेल

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:08 AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीन दिनों से हो रही कमी का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। इस क्रम में कच्चे तेल की कीमतें आज 72 डॉलर प्रति बैरल के पास तक चली गई।


इस तरह कच्चा तेल पिछले 13 महीनों की न्यूनतम सीमा तक पहुंच गया है। नवंबर अनुबंध वाले अमेरिकी कच्चे तेल सौदे की कीमत 2.33 डॉलर यानी 3.1 फीसदी लुढ़ककर 72.21 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई है। उधर लंदन ब्रेंट कच्चा तेल में भी 2.80 डॉलर की कमी दर्ज की गई और इसकी कीमत 68 डॉलर प्रति बैरल रह गई है।

उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को कच्चे तेल की कीमत 147 डॉलर प्रति बैरल के पार तक चली गई थी। इस तरह महज तीन महीने में कच्चे तेल की कीमत आधे से भी कम रह गई है। जानकारों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक मंदी के चलते पूरी दुनिया में कच्चे तेल की खपत में कम होने की की आशंका से कीमतों में गिरावट हो रही है।

मालूम हो कि बुधवार को लाइट स्वीट कच्चे तेल की कीमत 4.09 डॉलर प्रति बैरल लुढ़ककर 74.54 डॉलर तक चली गई थी। आंकड़ों के लिहाज से कच्चे तेल की कीमतों में हो रही मौजूदा कमी 1983 के बाद सबसे तेज है। गुरुवार को अमेरिका के वाल स्ट्रीट और जापान के निक्केई शेयर बाजार में 1987 के बाद का सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज किया गया।

इस बीच 12 तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक का कहना है कि वह तेल की मांग में कमी को देखते हुए इसके उत्पादन में कमी करने पर विचार कर सकता है। ओपेक ने नवंबर में मौजूदा आर्थिक संकट और मांग के लिहाज से तेल उत्पादन का आकलन करने के लिए वियना में अपने सदस्य देशों की एक बैठक बुलाई है।

बुधवार को जारी नवीनतम मासिक पूर्वानुमान में ओपेक ने कहा था कि अगले साल दुनिया में कच्चे तेल की मांग घटनी तय है। इस सितंबर में विकसित देशों में तेल की खपत पिछले साल की समानावधि की तुलना में 10 लाख बैरल प्रतिदिन से ज्यादा कम होने की संभावना उसने जताई है।

इस बीच कई विशेषज्ञों ने पूरी संभावना जताई है कि ओपेक नवंबर में कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती कर सकता है। मांग और कीमतों में हो रही कमी के बाद अब तमाम एजेंसियों ने तेल कीमतों का अनुमान संशोधित करना शुरू कर दिया है।

Advertisement
First Published - October 16, 2008 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement