facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनकरोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरू

आंध्र के कपास उत्पादक हुए मालामाल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:05 PM IST

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति में कमी होने से कपास की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।


महज एक महीने पहले आंध्र प्रदेश के जिन किसानों को एक क्विंटल कपास के बदले 2,400 से 2,500 रुपये मिल रहे थे, एक महीने बाद ही उन्हें इसके लिए 3,700 रुपये तक मिल रहे हैं। देश के दूसरे राज्यों से अच्छे संकेत न मिलने के चलते आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए मौजूदा सीजन काफी मजेदार रहने की संभावना जतायी जा रही है।

कपास के कारोबारी पी. संतोष के अनुसार, पिछले साल राज्य के 9 लाख हेक्टेयर में कपास की बुआई की गई थी। वहीं इस साल अब तक पिछले साल के 70 फीसदी रकबे में कपास बोया जा चुका है। उनके अनुसार, यदि एक हफ्ता या 10 दिन में बारिश हो गई तो कपास का कुल रकबा इस साल 11 लाख हेक्टेयर तक पहुंच सकता है। लेकिन बारिश न होने पर बोई गई फसल के भी तबाह होने का खतरा मंडरा रहा है। संतोष के मुताबिक, ऐसे में किसानों को दुबारा बुआई करना पर पड़ सकता है।

कपास के उत्पादन और कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अक्टूबर तक कपास की फसल बाजार में आ पाएगी। लेकिन उससे पहले बाजार में कपास की कमी दूर होने के कोई आसार नहीं हैं। ऐसी स्थिति में कपास की कीमतें तो आसमान छुएगी ही। फिलहाल दिसंबर में डिलीवर होने वाले 30 मिलीमीटर रेशे वाली कपास का वायदा मूल्य 29,000 रुपये प्रति कैंडी (1 कैंडी=3.56 क्विंटल) है। वैसे हाजिर बाजार में कपास की कीमत फिलहाल 4,000 रुपये प्रति क्विंटल है।

कपास के शीर्ष निर्यातक अमेरिका समेत चीन और सूडान में उत्पादन घटने से पाकिस्तान, बांग्लादेश और दूसरे देशों को होने वाले निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। एक समय तो गुंटूर मंडी में एक कैंडी की कीमत 30,000 रुपये को पार कर गई थी। वैसे इस हफ्ते कपास का भाव 28,000 रुपये रहा। कपास की किल्लत होने और कीमतें आसमान पर चढ़ने के बााद निर्यातकों ने कपास के भंडार को बाजार में उतारना शुरु कर दिया है। आंध्र प्रदेश के कपास उत्पादकों के लिए मौजूदा सीजन अब तक का सबसे बेहतर सीजन साबित हो सकता है।

Advertisement
First Published - July 25, 2008 | 12:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement