facebookmetapixel
Advertisement
AIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वलकोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

निर्यात पर रोक, पर नारियल तेल की धार बरकरार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:16 PM IST

पामऑयल के आयात पर लगने वाले शुल्क में कटौती व खाद्य तेलों के निर्यात पर पाबंदी के बावजूद नारियल तेल की कीमत में कोई कमी नहीं आई है।


माना जा रहा है कि उत्तम किस्म की गोला गरी की आपूर्ति में आई कमी से नारियल तेल की कीमत में तेजी का रुख जारी है। पिछले दस दिनों बारिश होने के कारण गरी सूख नहीं पाई लिहाजा इसकी आपूर्ति में मांग के मुकाबले काफी कमी देखी गई।


नारियल तेल के कारोबारियों का मानना है कि गोला गरी की आपूर्ति में सुधार होने में अभी कुछ और दिन लगेंगे। उनका कहना है कि केरल में इसकी आपूर्ति में अप्रैल के मध्य से सुधार देखने को मिल सकता है तो तमिलनाडु व आंध्रप्रदेश में यह स्थिति अप्रैल के अंत तक आएगी।


कोचीन ऑयल मर्चेंट्स एसोसिएशन (कोमा) के मुताबिक नारियल तेल प्रति क्विंटल 50 रुपये की मजबूती देखी गई। इसके भाव 5,750 रुपये प्रति क्विंटल रहे। कोमा के मुताबिक गरी की कीमत प्रति क्विंटल 3810-3825 रुपये प्रति क्विंटल है लेकिन उम्दा किस्म की गरी के दाम 3900 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास देखे गए।
हालांकि सरकार द्वारा खाद्य तेलों के निर्यात पर रोक व पाम ऑयल के आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के तुरंत बाद नारियल तेल के दामों में गिरावट आ गई थी।


लेकिन बाद में गरी के उत्पादन में आई कमी के समर्थन से नारियल तेल के बाजार में सुधार हो गया। दिलचस्प बात यह है कि पामऑयल की कीमत अब भी नारियल तेल की कीमत से अधिक है। थोक बाजार में पाम ऑयल की कीमत 6200 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि नारियल तेल की कीमत 5750 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर है। पामऑयल की कीमत नारियल तेल की कीमत के मुकाबले अधिक होने के कारण केरल व तमिलनाडु जैसे प्रांतों में नारियल तेल की मांग में मजबूती देखी गई।


कोच्चि के प्रमुख व्यापारियों के मुताबिक नारियल तेल की मांग में 30 फीसदी की मजबूती आई है। इधर नारियल की खेती करने वाले किसान व नारियल विकास समिति ने सरकार से नारियल तेल के निर्यात पर लगी पाबंदी को हटाने की मांग की है। वाणिज्य मंत्रालय किसानों की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार कर रहा है और उम्मीद है बहुत जल्द उनके हक में फैसला किया जाएगा। 


कोमा के अध्यक्ष एमजे कुरियाकोस ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि नारियल तेल का निर्यात बहुत ही कम मात्रा में किया जाता है। ऐसे में इसके निर्यात से घरेलू मांग की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ता है। इसलिए नारियल तेल के निर्यात पर लगी रोक को हटा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नारियल तेल का कुल निर्यात इसके कुल उत्पादन के एक फीसदी से भी कम है। फिलहाल भारत से सिर्फ पश्चिम एशिया के देशों में नारियल तेल का निर्यात किया जाता है।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement