facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

और ‘तीखी’ होगी मिर्च

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:12 PM IST

मिर्च के सबसे बड़े उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश में हुई बारिश के कारण मिर्च की पैदावार के सामने संकट खड़ा कर दिया है और यही वजह है कि कीमत के मामले में यह ‘लाल’ हो गया है।


त्योहारी की लंबी छुट्टी के बाद जब बाजार खुले तो मिर्च वायदा पिछले हफ्ते के मुकाबले करीब 400 रुपये की छलांग लगा गया।एंजेल ब्रोकिंग के विशेषज्ञ के मुताबिक, बारिश की वजह से मिर्च में नमी आ गई है और ऐसे में बाजार आने वाली मिर्च की क्वॉलिटी पहले केमुकाबले खराब होगी। इस बीच, बांग्लादेश और दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजार से मांग निकल आने की खबर है, लिहाजा मिर्च की गर्मी कम होने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे।


गुंटुर में करीब 1.2 लाख बैग (40 किलो प्रति बैग) मिर्च की आवक हुई। क्वॉलिटी के मामले में यह कमजोर दिखा। बाजार में मिर्च की कीमत 3300 रुपये प्रति क्विंटल से 3900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच है। खबरों में कहा गया है कि मिर्च किसान इससे कम कीमत पर अपने माल बाजार में नहीं उतारने जा रहे। इससे लगता है कि आने वाले दिनों में मिर्च में गर्मी जारी रहेगी। कमोडिटी विशेषज्ञों ने भी मिर्च में इस हफ्ते तेजी जारी रहने की संभावना जताई है।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement