facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

कमोडिटी कारोबार में उतरेंगे छोटे अंबानी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 6:59 PM IST

कमोडिटी ट्रेडिंग में बढ़ती संभावनाओं को भुनाने के लिए अब अनिल अंबानी का अनिल धीरूभाई अंबानी समूह भी इस कारोबार में उतरने की तैयारी कर रहा है।


रिलायंस के साथ एक और बड़ा समूह कोटक भी इस होड़ में उतरने को तैयार है। दोनों समूह आपस में क्षेत्रीय बाजारों और तकनीकों की साझेदारी करेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए कोटक समूह की ओर से कोई उपलब्ध नहीं हो पाया जबकि रिलायंस की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। इस बाबत सवाल पूछने पर रिलायंस मनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा ‘समूह के फायदे के लिए हम प्रत्येक अवसर को भुनाने को तैयार हैं।’


हालांकि उन्होंने कमोडिटी व्यापार से संबंधित किसी बात पर टिप्पणी नहीं की। समूह पहले से ही रिलायंस मनी के जरिए कमोडिटी ब्रोकरेज के कारोबार में मौजूद है। सूत्रों का कहना है कि नये व्यापार के लिए रणनीतिक, तकनीकी, व्यापारिक और ढांचागत सहायता के लिए सहयोगी की जरूरत पड़ेगी। बाजार के जानकारों का मानना है कि इस बाजार में बहुत संभावनाएं हैं और कुछ बड़े व्यापारिक घराने अपना खुद का एक्सचेंज शुरू करने को तैयार हैं।


इसके साथ ही इंडियाबुल्स समूह भी सरकारी कंपनी एमएमटीसी के साथ कमोडिटी एक्सचेंज के व्यापार में पैर जमाने की योजना बना रहा है इसकेके लिए आवश्यक मंजूरी का इंतजार है। इंडियाबुल्स ब्रोकरेज, वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट, रिटेल और बिजली जैसे क्षेत्रों में पहले से ही काम कर रही है।

Advertisement
First Published - April 2, 2008 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement