facebookmetapixel
Advertisement
कोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचनाFoxconn ने भारतीय इकाई में बढ़ाई हिस्सेदारी, कंपनी ने खरीदे ₹35 करोड़ से ज्यादा के शेयरस्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स ने किया कमाल! Zepto के ऑटोमेटेड वेयरहाउस कैसे बदल रहे हैं क्विक-कॉमर्स का भविष्यरफ्तार में ऑटो सेक्टर: मई में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 13.5% बढ़ी, GST कटौती का दिख रहा असरनकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का शक! सरकार ने बंद कराईं जैक्सन लैबोरेटरीज की दो राज्यों में विनिर्माण इकाइयांजाइडस ने सनशाइन के साथ मिलाया हाथ, श्रीलंका में लगेगा $2 करोड़ का दवा प्लांट; आयात पर घटेगी निर्भरताशेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंग

चीनी उत्पादन में कमी के आसार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:27 PM IST

गन्ने की कम उपज व देर से पेराई के कारण इस मौसम में चीनी के उत्पादन में 10 फीसदी कमी के आसार हैं।


इस मौसम के लिए 260 लाख टन चीनी के उत्पादन का अनुमान लगाया गया है जबकि गत मौसम में चीनी का कुल उत्पादन 285 लाख टन था। द्वारिकेश सुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कंपनी सेक्रेटरी बीजे महेश्वरी के मुताबिक प्रति हेक्टेयर गन्ने की कम पैदावार  चीनी के उत्पादन में कमी की मुख्य वजह मानी जा रही है। प्रति हेक्टेयर उत्पादन में कमी इसलिए आई कि इस साल खेती एक-डेढ़ महीने की देरी से शुरू हुई।


चीनी उत्पादन की दृष्टि से पहले व दूसरे नंबर के प्रांत महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में इस साल श्रमिकों के नहीं मिलने व बेमौसम की बारिश के कारण गन्ने की खेती में देरी हुई। महाराष्ट्र में यह खेती 45 दिनों की देरी से शुरू हुई तो उत्तर प्रदेश में 35 दिनों की देरी हुई। बेमौसम की बारिश से गन्ने को पकने में समय लगता है। इसके अलावा बारिश होने से आर्द्रता में भी  बढ़ोतरी हो गई और फसल के पकने में देरी का यह भी एक कारण रहा। महाराष्ट्र में इस साल 16-18 फीसदी की गिरावट की आशंका है।


यहां प्रति हेक्टेयर 62-63 टन उत्पादन की उम्मीद है जबकि गत साल उत्पादन स्तर प्रति हेक्टेयर 73 टन पर था। उसी तरीके से उत्तर प्रदेश में भी 12-15 फीसदी की गिरावट की आशंका है। उत्तर प्रदेश में यह उत्पादन गत साल के 65 टन के मुकाबले इस साल 58 टन होने की उम्मीद है।


इस कारण महाराष्ट्र के चीनी उत्पादन में इस साल 10 लाख  टन कमी की संभावना है। उत्तर प्रदेश में यह उत्पादन गत साल के मुकाबले गिरावट के साथ 74 लाख टन होने की उम्मीद है। गत मौसम में उत्पादन का स्तर 85 लाख टन पर था।

Advertisement
First Published - April 1, 2008 | 12:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement