facebookmetapixel
Advertisement
क्रूड सस्ता होने के बाद किस OMC Stocks में है सबसे ज्यादा दम? ICICI सिक्योरिटीज ने बताए टॉप पिकभारत के बाद अब जापान पर डॉलर की मार! 40 साल में सबसे कमजोर हुआ येनदिल्ली EV पॉलिसी 2026 नोटिफाई, इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स माफ; बनेंगे 30 हजार चार्जिंग स्टेशनEPFO Withdrawal Rules: PF निकालने की सोच रहे हैं? पहले समझ लें एक महीने में कितनी बार कर सकते हैं क्लेम, कब कटेगा TDSफैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत

खुले बाजार में 10 लाख टन गेहूं बेचेगा केंद्र

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:48 PM IST

खुले बाजार में गेहूं की आपूर्ति बढ़ाने की खातिर केंद्र सरकार ने तय किया है कि वह राज्य सरकारों को 10 लाख टन गेहूं की बिक्री करेगी।


विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों की अध्यक्षता में गठित एक समिति ने बुधवार को इस संबंध में निर्णय लिया। सूत्र के मुताबिक, राज्यों की जनसंख्या के आधार पर तय किया जाएगा कि किसी राज्य को कितना गेहूं दिया जाए। जबकि केंद्र राज्य सरकारों को किस भाव पर गेहूं उपलब्ध कराए, यह तय करने की जिम्मेदारी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को सौंपी गई है।

इस बात की पूरी उम्मीद है कि एफसीआई द्वारा तय किया जाने वाला भाव 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित लुधियाना स्थित गेहूं के मुख्य गोदाम से विभिन्न राजधानियों तक के माल भाड़े के योग से अधिक ही रहेगा।

अनुमान है कि इस योजना के तहत दिल्ली में 1,027 रुपये, मुंबई में 1,126 रुपये, कोलकाता में 1,126 रुपये और चेन्नई में 1,164 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं बेचा जाएगा। वैसे गेहूं का ये भाव सब्सिडी के चलते होगा। एफसीआई में बगैर सब्सिडी के एक क्विंटल गेहूं का भाव इस समय 1,500 रुपये के आसपास पर चल रहा है।

केंद्र से गेहूं मिलने के बाद राज्य सरकार विभिन्न एजेंसियों के जरिए उसे खुदरा उपभोक्ताओं तक पहुंचाती है। विश्लेषकों के अनुसार, आगामी त्योहारी मौसम में गेहूं की कीमतों में कमी करने के मद्देनजर सरकार ने ये कदम उठाए हैं। उल्लेखनीय है कि थोक मूल्य सूचकांक में गेहूं का योगदान 1.38 फीसदी का होता है।

हालांकि पिछले कुछ हफ्तों से यह 12 फीसदी के ऊपर चला गया है। दिल्ली के थोक बाजार में फिलहाल गेहूं का थोक भाव 1,100 से 1,200 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है। जबकि दक्षिण भारत में गेहूं थोक में 1,500 से 1,600 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास मिल रहा है।

वैसे अभी-अभी बीते रबी सीजन में 2.25 करोड़ टन गेहूं की रेकॉर्ड खरीदारी हुई है जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी है। 1 अगस्त तक देश के केंद्रीय पूल में 2.438 करोड़ टन गेहूं जमा था। विशेषज्ञों ने आशंका जतायी थी कि गेहूं की रेकॉर्ड खरीद होने के बाद हो सकता है खुले बाजार में गेहूं की कमी हो जाए लिहाजा कीमतों में कमी के लिए सरकार को खुले बाजार में गेहूं उतारना चाहिए।

Advertisement
First Published - September 4, 2008 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement