facebookmetapixel
Advertisement
जियो IPO से पहले Reliance Share पर मोतीलाल की BUY रेटिंग के साथ बड़ा टारगेटNEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेटइजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी IT करीब 6% टूटा; इंफोसिस, TCS समेत सभी 10 शेयर लाल निशान मेंAccenture के कमजोर संकेत से TCS, Infosys और Wipro के निवेशकों को क्या समझना चाहिए?भारत-ब्रिटेन डील का बड़ा फायदा! भारतीय कंपनियों के बचेंगे 500 मिलियन पाउंड हर सालAI बदलेगा रियल एस्टेट का खेल! 7 साल में सेक्टर को मिलेगा 17 अरब डॉलर तक का बूस्टभारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा दांव, लॉरियल खरीदेगी इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारीRBI की सख्ती से थम सकती है बॉन्ड बाजार की रफ्तार, विशेषज्ञों ने जताई आशंका

सन् 73 की मंदी याद आई कारोबारियों को

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 4:00 AM IST

देश के सबसे बड़े बाजार सदर बाजार की मंडी में भी मंदी का जबरदस्त असर है। पिछले छह महीनों के मुकाबले कारोबार में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट हो चुकी है।


 पड़ोसी देशों की निर्यात मांग लगभग समाप्त हो चुकी है। तो घरेलू मांग भी 60 फीसदी तक कम हो गयी है। कारोबारियों के लाखों रुपये उधार में डूब चुके हैं। उन्होंने अब उधार बेचना बंद कर दिया है। लिहाजा उन्हें अपना खर्चा निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

सदर बाजार के बाराटूटी चौक से कुतुब रोड की परिधि में लगभग 25 हजार दुकानें हैं। जहां घरेलू उपकरण से लेकर शृंगार तक का सामान मिलता हैं। छह माह पहले तक इस इलाके में रोजाना 500 करोड़ रुपये का कारोबार होता था। लेकिन अब यह 250 करोड़ रुपये का भी नहीं रह गया है।

व्यापारियों ने बताया कि गत जून-जुलाई माह के दौरान महंगाई अपने चरम पर थी। कच्चे माल की कीमत णकाफी तेज थी। उन्होंने भी महंगे दाम देकर सामान की खरीदारी की। अब कच्चे माल की कीमत में 50-65 फीसदी तक की गिरावट हो चुकी है।

सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी देवराज बवेजा कहते हैं, ‘ऐसे में वे 20 रुपये में खरीदे गए सामान की बिक्री 10 रुपये में कैसे कर सकते हैं। नया माल वे तभी खरीदेंगे जब पुराने की खपत हो जाएगी। दूसरी तरफ ग्राहक कहता है कि सामान की कीमत कम हो गयी है।’ व्यापारियों के मुताबिक लोगों की क्रय शक्ति भी कम हो गयी है। छोटे-मोटे व्यापारी पहले जहां 10 आइटम की खरीदारी करते थे वे अब 3-4 आइटम ही खरीद रहे हैं।

सदर बाजार से भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान जैसे देशों में रोजाना लगभग 80-100 करोड़ रुपये का सामान भेजा जाता था जो इन दिनों 20-25 करोड़ रुपये पर सिमट गया है। मंदी के कारण सदर बाजार के कारोबारियों को लाखों रुपये की चपत भी लगी है।

 सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य वृजमोहन विग कहते हैं, ‘छह-आठ माह पहले तक कारोबारी इंफाल तक के व्यापारी को सामान उधार दे देते थे। लेकिन व्यापार में हुई गिरावट के कारण वे व्यापारी अब पैसे नहीं लौटा रहे हैं।’ वे कहते हैं कि अब सिर्फ नगदी से ही कारोबार हो रहा है।

इस कारण खरीदार काफी कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। नगद खरीदारी करने के कारण बाहर के व्यापारी दस जगहों पर जा कर मोलभाव कर सामान ले रहे हैं जिससे उनके पुराने ग्राहक भी टूट रहे हैं। पिछले 40 सालों से सदर बाजार में कारोबार कर रहे विग याद करते हैं कि ऐसी ही मंदी 1973 में आयी थी। उस समय भी एकदम से कच्चे माल की कीमत कम हो गयी थी और कारोबार बैठ गया था।

Advertisement
First Published - November 17, 2008 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement