facebookmetapixel
Advertisement
IRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामालNALCO, Hindalco: एल्युमिनियम शेयरों से निकलने का वक्त? रिपोर्ट में 30-40% डाउनसाइड की चेतावनीApple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! MacBook और iPad हुए महंगे, कंपनी ने बताई बड़ी वजह₹12.48 लाख करोड़ की AMC, आखिर क्यों खास है SBI Mutual Fund IPO?Apollo से Medanta तक, इन 4 Hospital Stocks में बड़ा मौका! ब्रोकरेज दिया 40% तक का टारगेटBank Holiday: मुहर्रम पर आज बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें आपके शहर का अपडेटStock Market Closed Today: मुहर्रम के अवसर पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें अब कब-कब नहीं होगी NSE और BSE में ट्रेडिंगवैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछाल

असम को पता चला अदरक का असली स्वाद

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:01 PM IST

असम के पहाड़ी जिले कर्बी आंगलौंग ने अदरक उत्पादन में रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल की है।


अदरक उत्पादक सहकारी विपणन संघ (जिन-फेड) नामक किसान संगठन के सहयोग से यहां के किसानों ने जैविक खेती से 12,500 टन अदरक पैदा किया है। यह संगठन जिले के डिप्टी कमिश्नर एम.अंगामुत्थु के दिमाग की उपज रहा है।


10,344 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला राज्य का यह सबसे बड़ा जिला अपनी अनूठी जलवायु के चलते शुरू से ही इलाके में अदरक का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। अभी पिछले ही साल इस संगठन का गठन हुआ था। डिप्टी कमिश्नर अंगामुत्थु के मुताबिक इसकी स्थापना का मुख्य मकसद इलाके के सभी छोटे और मध्यम अदरक उत्पादक किसानों को एकत्र करके उन्हें एक छत के नीचे लाना था।


उनके अनुसार, अदरक की खेती कुछ समय पहले झगड़े की जड़ बन गई और परिणाम हुआ कि 2003 में इसे लेकर अतिवादी गुटों के बीच संघर्ष की शुरूआत हो गई। उग्रवादियों के उत्पीड़न, बिचौलियों की ठगी और प्राकृतिक नुकसान के बावजूद जिले ने दुनिया में जैविक अदरक का सबसे बेहतर उत्पादन स्तर बनाए रखा है।


जिले में खाद्य प्रसंस्करण इकाई की असंतोषजनक स्थिति की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि यहां 2006 तक तो कोई इकाई ही नहीं थी। पर राज्य सरकार और कर्बी आंगलौंग स्वायत्तशासी जिला परिषद (केएएडीसी) के सहयोग से जिन-फेड ने किसानों को उपज का वाजिब मूल्य दिलाया। यही नहीं इस संगठन की कोशिश रही कि किसानों को अदरक की खरीद और बिक्री तक सीमित न रखकर उन्हें जैविक खेती के लिए प्रमाणपत्र भी दिलवाएं।


अब यह जिला सिलीगुड़ी, कोलकाता और नई दिल्ली को कच्चे जैविक अदरक की आपूर्ति कर रहा है। मध्य पूर्व और सुदूर पश्चिमी देशों को इसका निर्यात भी करता है। अदरक के सफल जैविक उत्पादन से उत्साहित इस इलाके का लक्ष्य बताते हुए अंगामुत्थु का कहना है कि यह उत्तर-पूर्वी इलाका तेजी से बढ़ते वैश्विक खाद्य बाजार में बड़ी भूमिका अदा कर सकता है। जरूरत है कि इस जिले को देश और विदेश में अदरक उत्पादन में एक ब्रांड के रूप में स्थापित कराया जाए।

Advertisement
First Published - April 18, 2008 | 1:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement