facebookmetapixel
Advertisement
SME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वलकोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचनाFoxconn ने भारतीय इकाई में बढ़ाई हिस्सेदारी, कंपनी ने खरीदे ₹35 करोड़ से ज्यादा के शेयरस्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स ने किया कमाल! Zepto के ऑटोमेटेड वेयरहाउस कैसे बदल रहे हैं क्विक-कॉमर्स का भविष्यरफ्तार में ऑटो सेक्टर: मई में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 13.5% बढ़ी, GST कटौती का दिख रहा असरनकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का शक! सरकार ने बंद कराईं जैक्सन लैबोरेटरीज की दो राज्यों में विनिर्माण इकाइयां

बढ़त के साथ खुला अप्रैल वायदा, कारोबारियों ने ली लंबी पोजीशन

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:15 PM IST

सौदों की नई सीरीज के पहले दिन उम्मीदों के मुताबिक सेंसेक्स और एसएंडपी निफ्टी में 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


शुक्रवार को निफ्टी अप्रैल वायदा ने 15-20 पॉइंट ज्यादा पर कारोबार किया और अंत में 23 पॉइंट की बढ़त के साथ बंद हुआ।इसके साथ ही निफ्टी अप्रैल वायदा अनुबंधों के ओपन इंटरेस्ट में 12 फीसदी का इजाफा हुआ, जो स्थिति मजबूत होने का संकेत देता है। हालांकि एफ एंड ओ खिलाड़ी बाजार के प्रति काफी आशंकित नजर आए और इस बाबत कोई भी बड़ा कदम उठाने से हिचकिचाते दिखे।


निफ्टी अप्रैल वायदा के तहत 9.20 लाख सौदों का रजिस्ट्रेशन हुआ, लेकिन शुक्रवार को महज 65 हजार सौदों को ओपन इंटरेस्ट के लिए आगे बढ़ाया गया। इससे साफ है कि एफ एंड ओ खिलाड़ियों ने आगामी दो दिनों की छुट्टी के मद्देनजर शुक्रवार को जमकर मुनाफा कमाया।हालांकि, शुक्रवार शाम निफ्टी अप्रैल वायदा अच्छे खासे ऑर्डर के साथ बंद हुआ।


इसके मद्देनजर सोमवार को बाजार के सकारात्मक मूड के साथ खुलने की उम्मीद है। एफ एंड ओ खिलाड़ी निफ्टी प्राइस 4,986 पर 31,115 सौदों को खरीदने को इच्छुक नजर आए, जबकि निफ्टी प्राइस पर 4,987 पर 5,065 सौदों की बिक्री हुई।तकनीकी रूप से देखे तो 4800 के स्तर से निफ्टी में बढ़ोतरी और 4942 के अंक पर इसके बंद होने से बाजार को बहुप्रतीक्षित राहत मिली है। निफ्टी अब  5300 से 5400 की ओर बढ़ सकता है।


निफ्टी पुट काल रेशो-ओपन इंटरेस्ट भी 1.27 से बढ़कर 1.39 हो गया है। इससे संकेत मिलता है कि वायदा बाजार के खिलाड़ी निफ्टी और शेयरों के वायदा में लम्बी पोजीशन बना रहे है।इस समय ओपन इंटरेस्ट में करीब 17 लाख शेयरों के सौदे खड़े हैं। पुट में 4800 और 4900 के स्तर पर बिकवाली है। इससे लगता है कि निफ्टी को 4900 पर मजबूत समर्थन मिलेगा।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement