facebookmetapixel
Advertisement
Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्ताव

सस्ती दर पर 40 लाख टन गेहूं बेचे जाने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:42 PM IST

महंगाई को थामने की कोशिशों के तहत सरकार अक्टूबर की शुरुआत में तकरीबन 40 लाख टन गेहूं बाजार में उतार सकती है।


बताया जा रहा है कि ये गेहूं कम कीमतों पर बाजार में उपलब्ध कराए जाएंगे। जबकि इसे थोक और खुदरा सभी तरह के उपभोक्ताओं को मुहैया कराया जाएगा। हर साल त्योहारों के समय विभिन्न उत्पादों की कीमत में खासी बढ़ोतरी हो जाने के मद्देनजर सरकार ने अक्टूबर की शुरुआत में सस्ती दर पर गेहूं बेचने का मन बनाया है।

गेहूं की इस बिक्री पर 1,200 करोड़ रुपये का खर्च आ सकता है। उल्लेखनीय है कि थोक मूल्य सूचकांक में गेहूं की हिस्सेदारी 1.38 फीसदी की है। जबकि 2 अगस्त को खत्म सप्ताह में महंगाई की दर रेकॉर्ड 12.44 फीसदी तक जा पहुंची है। आर्थिक मामले एवं खाद्य और जन वितरण प्रणाली के विभाग सरकार की इस योजना का समर्थन कर रहे हैं।

हालांकि योजना आयोग चाहता है कि इस योजना के तहत 60 लाख टन गेहूं बेचा जाए। इसके लिए 600 करोड़ की अतिरिक्त राशि का इंतजाम किया जा सकता है। इससे इस योजना का खर्च 1,800 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक  मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के सामने मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव को जल्द ही लाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि रबी विपणन के मौजूदा सत्र में 2.25 करोड़ टन गेहूं की रेकॉर्ड खरीद हुई है, जो पिछले सीजन की तुलना में लगभग दोगुनी है। पिछले सालभर से खुले बाजार में गेहूं की कीमतें तकरीबन स्थिर बनी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि आगे भी इसमें ठहराव की स्थिति बनी रहेगी।

हालांकि सरकारी एजेंसियों की ओर से हुई रेकॉर्ड खरीद के चलते आशंका जतायी जा रही है कि खुले बाजार में गेहूं की किल्लत हो सकती है। इस वजह से साल के अंत तक गेहूं की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। लिहाजा सस्ते दर पर गेहूं बेचने का फैसला उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात हो सकती है।

प्रस्तावित योजना के तहत केंद्र सरकार राज्यों को बाजार से कम कीमत पर खुदरा ग्राहकों के बीच गेहूं वितरण के लिए कह सकती है। इसके लिए केंद्र सरकार राज्यों को गेहूं का आवंटन कर देगी। जबकि गेहूं की खुदरा कीमतें तय करने की जिम्मेदारी एफसीआई निभाएगी।

Advertisement
First Published - August 19, 2008 | 1:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement