facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Market Closing: रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में तेजी ने बाजार में भरा दम, सेंसेक्स 575 अंक चढ़ा; निफ्टी 25323 पर बंद

Advertisement

Market Closing: रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी और सरकारी बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार चढ़कर बंद हुआ। फाइनेंशियल शेयरों में तेजी ने भी बाजार को सपोर्ट दिया।

Last Updated- October 15, 2025 | 3:55 PM IST
Stock market
Representative Image

Stock Market Closing Bell, October 15: एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार (15 अक्टूबर) को जोरदार मजबूती के साथ बंद हुए। इसी के साथ बाजार में दो दिन से जारी गिरावट थम गई। वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव माहौल और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते बाजार चढ़कर बंद हुआ। रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी और सरकारी बैंकिंग शेयरों में खरीदारी ने भी बाजार को सपोर्ट दिया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 82,197.25 अंक पर खुला। खुलते ही इसमें बढ़त देखने को मिली। कारोबार के दौरान यह 82,727 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 575.45 अंक या 0.70 फीसदी की बढ़त लेकर 82,605.43 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 24 के शेयर हरे निशान जबकि केवल 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान में थे।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE-50) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी बढ़त के साथ 25,181.95 पर ओपन हुआ। कारोबार के दौरान यह 25,365 अंक के हाई और 25,159 अंक के लो तक गया। अंत में यह 178.05 अंक या 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 25,323 पर बंद हुआ।

जियोजित इंवेस्टमेंट्स में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ”दो दिन की बिकवाली के बाद घरेलू बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली। फेड चेयरमैन की दरों पर नरम टिप्पणी और क्वांटिटेटिव टाइटनिंग खत्म करने पर विचार करने से वैश्विक बाजार की भावना में सुधार आया। अमेरिका की 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई, जबकि रुपये में मजबूती देखी गई। इससे संकेत मिला कि एफआईआई (FIIs) की रुचि उभरते बाजारों की ओर बढ़ रही है। इससे भारत जैसे बाजारों की चाल पर आने वाले समय में असर पड़ सकता है।”

उन्होंने कहा, ”रियल्टी सेक्टर ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसकी वजह ब्याज दरों के चक्र में नरमी और आकर्षक वैल्यूएशन रही। वहीं, सकारात्मक ग्लोबल संकेतों ने आईटी और मेटल सेक्टर्स को भी सपोर्ट किया।”

Top Gainers & Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज ट्विन्स, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एलएंडती, अल्ट्रा सीमेंट और एटरनल (जोमैटो) सबसे ज्यादा बढ़त में रहने वाले शेयरों में रहे। जबकि इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा गिरावट में रहने वाले शेयरों में रहे।

सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी रियल्टी 3.04 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ टॉप गेनर रहा। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक 1.67 फीसदी और निफ्टी मेटल 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ रहे। ब्रॉडर मार्केट्स में भी मजबूती देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 में 1.11 फीसदी और स्मॉलकैप 100 में 0.82 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। ब्रोडर मार्केटस में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमश: 1.11 प्रतिशत और 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

Global Markets

एशियाई बाजारों में बुधवार को मजबूती देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.3 फीसदी चढ़ गया। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.93 प्रतिशत चढ़ा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.8 फीसदी ऊपर रहा। एशियाई बाजारों में यह बढ़त अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव फिर से बढ़ने के बीच देखने को मिली है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ की चेतावनी देते हुए कुकिंग ऑयल पर प्रतिबंध लगाने तक की बात कही है।

वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। S&P 500 में 0.16 फीसदी की हल्की गिरावट रही और नैस्डैक 0.76 प्रतिशत टूटा जबकि डॉव जोंस 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 7:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement