facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

LIC New Schemes: दिवाली से पहले एलआईसी ने शुरू की दो सबसे किफायती इंश्योरेंस स्कीम; चेक करें डीटेल्स

Advertisement

LIC New Schemes: दोनों ही स्कीमें नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग हैं। यानी इनमें बाजार के उतार-चढ़ाव का बिल्कुल असर नहीं पड़ेगा। निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

Last Updated- October 18, 2025 | 12:00 PM IST
LIC
Representative Image

LIC New Schemes: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आम लोगों के लिए दो नई इंश्योरेंस योजनाओं की शुरुआत की है। ये स्कीमें खास तौर पर लोअर इनकम और मिडिल क्लास परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। इनका उद्देश्य कम खर्च में बेहतर सुरक्षा और बचत का विकल्प देना है। दोनों योजनाएं 15 अक्टूबर से लागू हो गई हैं।

कौन-सी हैं नई स्कीमें?

एलआईसी ने इन योजनाओं के नाम रखे हैं:

  1. एलआईसी जन सुरक्षा (LIC Jan Suraksha)

  2. एलआईसी बीमा लक्ष्मी (LIC Bima Lakshmi)

दोनों ही स्कीमें नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग हैं। यानी इनमें बाजार के उतार-चढ़ाव का बिल्कुल असर नहीं पड़ेगा। निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

Also Read: दिवाली से पहले SC का बड़ा फैसला, दिल्लीNCR में ग्रीन पटाखे जलाने को मिली मंजूरी

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने घरेलू बाजार के लिए दो नई बीमा योजनाएं लॉन्च की हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से बताया कि एलआईसी जन सुरक्षा और एलआईसी बीमा लक्ष्मी नामक ये दोनों योजनाएं 15 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि दोनों ही प्लान नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग हैं, यानी बाजार के उतार-चढ़ाव का इन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

LIC Jan Suraksha Scheme

एलआईसी की नई जन सुरक्षा योजना उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो कम प्रीमियम में जीवन सुरक्षा चाहते हैं। इस प्लान में 18 से 55 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति बिना मेडिकल जांच के पॉलिसी ले सकता है। न्यूनतम सम एश्योर्ड 1 लाख रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये रखा गया है। पॉलिसी अवधि 12 साल से 20 साल तक चुनी जा सकती है और प्रीमियम भुगतान की अवधि पॉलिसी अवधि से 5 साल कम होगी। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि हर साल जमा किए गए वार्षिक प्रीमियम का 4 प्रतिशत गारंटीड एडिशन के रूप में जोड़ा जाता रहेगा। यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी और यदि वह अवधि पूर्ण होने तक जीवित रहता है तो उसे पूरी राशि एकमुश्त लौटाई जाएगी।

LIC Bima Lakshmi Scheme

महिलाओं के लिए एलआईसी ने बीमा लक्ष्मी योजना पेश की है, जो जीवन कवर के साथ-साथ बीच-बीच में पैसों की वापसी (मनी बैक) का लाभ भी देती है। 18 से 50 वर्ष आयु की महिलाएं इस योजना में निवेश कर सकती हैं। पॉलिसी अवधि 25 साल तय है, जबकि प्रीमियम 7 साल से 15 साल तक भरना होगा। इसमें न्यूनतम सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये है और अधिकतम सीमा नहीं रखी गई है। इस प्लान में हर साल कुल टेब्युलर प्रीमियम का 7 प्रतिशत गारंटीड एडिशन जोड़कर दिया जाएगा। साथ ही, महिलाओं के लिए विशेष क्रिटिकल इलनेस राइडर का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसे अतिरिक्त प्रीमियम देकर जोड़ा जा सकता है। तीन साल तक प्रीमियम जमा करने के बाद दोनों ही योजनाओं में ऑटो कवर सुविधा मिलती है, यानी प्रीमियम भरने में चूक होने पर भी बीमा सुरक्षा जारी रहेगी।

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement