facebookmetapixel
Advertisement
अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्सा

हल्दी की पैदावार में मुमकिन है 15 फीसदी की गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:09 PM IST

आंध्र प्रदेश में हाल में हुई बारिश ने हल्दी को काफी नुकसान पहुंचाया है और इसके सुखाने की प्रक्रिया में बाधा आई है।


हालांकि अभी यह मजबूत स्थिति में है, लेकिन इस साल इसकी पैदावार में 15 फीसदी की कमी के आसार हैं। पैदावार में कमी के चलते इसमें तेजी का रुख बने रहने की संभावना जताई जा रही है। एग्रीवॉच कमोडिटीज की विशेषज्ञ सुधा आचार्य के मुताबिक, कुछ सेंटर पर हल्दी को सुखाने की प्रक्रिया चल रही है और कुछ जगह तो इसकी कटाई भी शुरू नहीं हुई है।


ऐसे में हाल में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ इलाके और इससे सटे कर्नाटक के इलाकों में बारिश ने हल्दी सुखाने की प्रक्रिया में अवरोध खड़ा किया है और इस वजह से बाजार में इसकी आवक कम हो गई है।


लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को जब बाजार खुले तो हल्दी के एक बड़े केंद्र निजामाबाद में सिर्फ 1500 बैग हल्दी पहुंची जबकि ऐसे समय में यहां कम से कम 10 हजार बैग की आवक होती रही है। वैसे व्यापारियों और कमोडिटी विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि में हल्दी का बाजार तेजी का रुख लिए रहेगा। अभी हल्दी की आवक जोर नहीं पकड़ पाई है। हल्दी के  नए केंद्र दुग्गीराला और वारंगल में अभी हल्दी की आवक तेज नहीं हुई है।


पिछले पांच महीने में हल्दी वायदा कुल 1800 रुपये प्रति क्विंटल से 3500 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया है। कोटक कमोडिटीज के विशेषज्ञ फैयाज हुडानी ने कहा – छोटी अवधि में हल्दी में मुनाफावसूली का दौर चल सकता है, लेकिन आने वाले दिनों में 3800 रुपये प्रति क्विंटल का भाव तो रहेगा ही। इस साल देश में हल्दी की पैदावार 42-43 लाख बैग (प्रति बैग 75 किलो) रहने का अनुमान है जबकि पिछले साल हल्दी की पैदावार 52-53 लाख बैग की हुई थी।


सांगली के एक व्यापारी मिलन शाह ने बताया कि हल्दी में तेजी आएगी। स्थानीय बाजार से इसकी अच्छी मांग निकल रही है, लेकिन निर्यात के मोर्चे पर इसमें गिरावट दर्ज की गई है। यह देखा जाना अभी बाकी है कि 50 हजार टन हल्दी निर्यात का लक्ष्य पूरा हो पाएगा या नहीं। गौरतलब है कि कुल हल्दी पैदावार का औसतन 10-15 फीसदी हिस्सा निर्यात किया जाता है।


अप्रैल 2007 से फरवरी 2008 के बीच भारत से कुल 44 हजार टन हल्दी का निर्यात हुआ, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 6 फीसदी कम है। हुडानी ने कहा कि हल्दी की कीमत में उछाल की वजह से निर्यात पर असर पड़ा है और निर्यात लक्ष्य पूरा किया जाना फिलहाल अनिश्चित है।

Advertisement
First Published - March 27, 2008 | 1:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement